Heath & Beauty

क्या कंडोम का ज्यादा इस्तेमाल पुरुषों में इनफर्टिलिटी बढ़ा देता है? एक्सपर्ट से जानते हैं इसकी सच्चाई

कंडोम सेफ सेक्स का सबसे आसान उपाय है। इसके बावजूद पुरुषों की दुनिया में इसे लेकर बहुत सारी भ्रांतियां मौजूद हैं। कुछ लाेग इसे प्लेजर में बाधा बताते हैं तो कुछ को लगता है कि इससे इनफर्टिलिटी बढ़ती है। जबकि एक्सपर्ट ऐसा नहीं मानते।

सेक्स जितना एक्साइटिंग लगता है, उसके बारे में बात कर पाना आज भी कुछ लोगों के लिए उतना ही मुश्किल है। इस झिझक और शर्मिंदगी का परिणाम यह हुआ कि लोगों के दिमाग में सेक्स के बारे में अनाप–शनाप कचरा इकट्ठा हो गया है। इस कचरे से उपजी ऐसी ही एक खबर इनफर्टिलिटी के बारे में है। कुछ लोगों को यह लग रहा है कि कंडोम और गर्भ निरोध के अन्य उपायों के इस्तेमाल के कारण ही इनफर्टिलिटी बढ़ रही है। क्या वास्तव में ऐसा है? या यह सिर्फ एक मिथ है? यह जानने के लिए हमने एक फर्टिलिटी एक्सपर्ट से बात की। कोकून हॉस्पिटल, जयपुर के सीनियर कंसल्टेंट ऑब्सटेट्रिक्स गायनीकोलॉजी, डॉ.मितुल गुप्ता से जानते हैं इन दावों की हकीकत (condom effect on fertility)।

कंडोम और इनफर्टिलिटी की समस्या (condom effect on fertility)

आजकल कई ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, जिसमें प्रेगनेंसी अवॉइड करने के लिए कंट्रासेप्टिव और बैरियर मेथड का इस्तेमाल करने से इनफर्टिलिटी की संभावना बताई जा रही है। लोगों को भ्रम रहता है, कि कंडोम या अन्य गर्भनिरोधक उपायों का इस्तेमाल करने से भविष्य में फर्टिलिटी पर असर पड़ सकता है। बहुत से लोगों को यह सच लगता है, तो बहुत से लोग इसे मिथ मानते हैं।

female-condom
कंडोम का इस्तेमाल जरूर करें। चित्र : एडॉबीस्टॉक

कंडोम से नहीं होती इनफर्टिलिटी

डॉ मितुल गुप्ता कहते हैं, “दरअसल कंडोम का इस्तेमाल सिर्फ एक अस्थायी उपाय है, जो पुरुष के स्पर्म और महिला के एग को एक दूसरे के साथ फर्टिलाइज होने से रोकता है। इसका शरीर के अंगों पर कोई स्थायी प्रभाव नहीं पड़़ता। कई बार लोग यह भी सोचते हैं कि कंडोम का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से पुरुषों के स्पर्म की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है, जो पूरी तरह गलत है। कंडोम केवल एक बाहरी बैरियर है, और इसका स्पर्म से कोई लेना-देना नहीं है।”

जानिए कंडोम के फायदे (benefits of condom)

1. अनचाही प्रेगनेंसी अवॉइड करने में मदद करे

मेल कंडोम 98% तक प्रेगनेंसी रोकने में आपकी मदद करता है, वहीं फीमेल कंडोम 95% तक इफेक्टिव मानी जाती है। यह एक बेहद आसान कंट्रासेप्टिव मेथड है, और अनवांटेड प्रेगनेंसी की संभावना को काफी हद तक कम कर सकता है। इसकी मदद से बिना किसी टेंशन के एक प्लेजरेबल सेक्स एंजॉय करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें

हंसाजी योगेंद्र बता रही हैं मेनोपॉज को मैनेज करने का तरीका

क्या 1 – 2 दिनों में खत्म हो जाता है पीरियड, तो जानिए क्यों हो रहा है ऐसा

2. STI से बचाव करे

यदि आप बिना कंडोम के सेक्स कर रही हैं, तो ऐसे में सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इनफेक्शन की शिकायत होती है। खासकर यदि आपके सेक्सुअल पार्टनर बदलते रहते हैं। इसलिए आपको प्रोटेक्शन जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। कंडोम सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इनफेक्शन, एचआईवी सहित अन्य संक्रमणों को एक से दूसरे व्यक्ति में ट्रांसफर होने से रोकता है। अनप्रोटेक्टेड सेक्स करने से संक्रामक कीटाणु एक व्यक्ति के इंटिमेट एरिया से दूसरे व्यक्ति में ट्रांसफर हो सकते हैं। जिसकी वजह से जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

Condom ke fayde
कंडोम की मदद से सेक्स के कारण फैल रही जीका और इबोला वायरस की रोकथाम में भी मदद मिलती हैं।

3. अन्य बीमारियों से दे प्रोटेक्शन

कंडोम सेक्स की वजह से फैलने वाली अन्य बीमारियां जैसे कि जीका और इबोला वायरस से सुरक्षा प्रदानकरता है। ऐसी समस्याएं बेहद गंभीर होती है, और बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए अवधारणाओं के चक्कर में रिस्क न ले और हमेशा प्रोटेक्ट सेक्स करें।

4. सेक्सुअल प्लेजर बूस्ट करे

यदि कोई कपल प्रेगनेंसी नहीं चाहता है, और फिर भी अनप्रोटेक्टेड सेक्स करता है। तो ऐसे में उनके दिमाग में एक स्ट्रेस रहता है, जिसकी वजह से वे खुलकर सेक्सुअल प्लेजर एंजॉय नहीं कर पाते हैं। इसलिए हमेशा प्रोटेक्ट सेक्स करना चाहिए। खासकर कंडोम का इस्तेमाल करें, इस प्रकार आप अपने सेक्स सेशन को पूरी तरह से एंजॉय करती हैं, और आपको ऑर्गेज्म तक पहुंचने में भी मदद मिलती है।

जरूरी है सेक्स के बारे में सही जानकारी

डॉ.मितुल गुप्ता कहते हैं “असल में, ये भ्रम जानकारी की कमी या गलत सूचनाओं के कारण फैलते हैं। यह समझना ज़रूरी है कि जन्म नियंत्रण के उपाय आपके जीवन को प्लान करने के लिए बनाए गए हैं, न कि आपकी फर्टिलिटी को नुकसान पहुंचाने के लिए। सही जानकारी ही सही निर्णय लेने में मदद करती है। बिना वजह इन मिथकों पर विश्वास न करें। अगर आपको फर्टिलिटी या गर्भनिरोधक उपायों से जुड़े सवाल हैं, तो हमेशा किसी विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें।”

यह भी पढ़ें : कैंसर फैलने से रोकती है नियमित एक्सरसाइज, ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ितों के लिए है वरदान

source

yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar

viral blogs

About Author

You may also like

viral blogs.in
Heath & Beauty

स्टेज III ब्रेस्ट कैंसर की समझ: निदान, उपचार और जीवित रहने की दर

स्तन कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो महिलाओं में सबसे सामान्य प्रकार का कैंसर है। इस बीमारी के विभिन्न स्टेज
Heath & Beauty

बाल झड़ने की समस्या का घरेलू उपचार: प्राकृतिक तरीकों से बालों को बनाएं मजबूत

बाल झड़ना आजकल एक आम समस्या बन गई है। खराब जीवनशैली, प्रदूषण, तनाव, और गलत खानपान के कारण बहुत से