February 20, 2026
Trending

क्या आपके घर में भी है नकारात्मक ऊर्जा? नज़रअंदाज़ न करें ये 5 संकेत

  • May 30, 2025
  • 0

Negative Energy: हर इंसान चाहता है कि उसका घर शांति और खुशहाली से भरा हो लेकिन कभी-कभी ऐसा महसूस होता है जैसे कुछ ठीक नहीं है. छोटी-छोटी बातें

क्या आपके घर में भी है नकारात्मक ऊर्जा? नज़रअंदाज़ न करें ये 5 संकेत

Negative Energy: हर इंसान चाहता है कि उसका घर शांति और खुशहाली से भरा हो लेकिन कभी-कभी ऐसा महसूस होता है जैसे कुछ ठीक नहीं है. छोटी-छोटी बातें उलझने लगती हैं, मन परेशान रहने लगता है और घर का माहौल भारी महसूस होता है. ये सब संकेत हो सकते हैं नकारात्मक ऊर्जा यानी नेगेटिव एनर्जी के. अपने घर को साफ, खुला और शांतिपूर्ण बनाए रखना बहुत ज़रूरी है. जब घर में सुकून होगा, तभी जीवन में भी सुकून आएगा. कैसे आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

Yashoraj IT Solutions

ये संकेत अगर आप के घर में भी दिख रहे है तो ये नेगेटिव एनर्जी के संकेत है
1. आलस्य आना और थकावट होना
अगर घर के सभी सदस्य हमेशा थकान महसूस करते हैं, बिना कोई काम किए भी ऊर्जा की कमी रहती है, तो ये पहला संकेत हो सकता है कि आपके घर का माहौल ऊर्जा से भरपूर नहीं है. नेगेटिव एनर्जी इंसान की सक्रियता को खत्म कर देती है और आलस्य बढ़ा देती है.

यह भी पढ़ें – शुक्रवार को पहनें ये रंग के कपड़े, मिलेगी मां लक्ष्मी कृपा और दूर होंगी आर्थिक परेशानियां, बढ़ेगा प्रेम, सुधरेंगे रिश्ते भी

2. बार-बार बीमार पड़ना
घर में अगर बार-बार कोई न कोई बीमार पड़ता रहता है और बिना किसी बड़ी वजह के शरीर कमजोर महसूस होता है, तो ये भी एक गहरा संकेत हो सकता है कि वातावरण शुद्ध नहीं है. सकारात्मक माहौल शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है, जबकि नकारात्मक ऊर्जा स्वास्थ्य को प्रभावित करती है.

3. मन का बेचैन होना
जब इंसान को बिना कारण तनाव, चिंता या गुस्सा आने लगे और कुछ भी अच्छा न लगे, तो समझ जाना चाहिए कि आसपास की ऊर्जा का असर मन पर हो रहा है. घर में शांति और सुकून का माहौल ना हो तो मानसिक रूप से थकावट बढ़ती जाती है.

4. दीवारों में दरारें आना
घर की दीवारों पर अचानक दरारें आना, सीलन का बढ़ना, और पुरानेपन का अहसास होना भी इस बात की ओर इशारा करता है कि घर में ऊर्जा का प्रवाह ठीक नहीं है. अक्सर ऐसा देखा गया है कि जिस घर में नकारात्मक ऊर्जा होती है, वहां की भौतिक स्थिति भी खराब होती जाती है.

यह भी पढ़ें – सिर्फ 1 त्रिकोण से बढ़ेगी बिक्री: जानें व्यापार में सफलता का उपाय, 72 घंटे में देखें असर!

5. नकारात्मक सोच
अगर दिनभर में आपके दिमाग में दस बार नकारात्मक विचार आते हैं और केवल दो बार सकारात्मक, तो यह साफ संकेत है कि आप जिस जगह रह रहे हैं, वहां की ऊर्जा सही नहीं है. वहीं अगर दिनभर में अधिकांश विचार अच्छे और प्रेरणादायक हों, तो समझिए माहौल सकारात्मक है.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar