February 21, 2026
Trending

कौन है ग्रेग एबेल जिन्‍हें वॉरेन बफे ने चुना अपना उत्‍तराधिकारी

  • May 4, 2025
  • 0

Last Updated:May 04, 2025, 10:13 IST वॉरेन बफे इस साल के अंत तक बर्कशायर हेथवे से रिटायर होंगे और ग्रेग एबेल को सीईओ बनाएंगे. एबेल वर्तमान में गैर-बीमा

कौन है ग्रेग एबेल जिन्‍हें वॉरेन बफे ने चुना अपना उत्‍तराधिकारी

Last Updated:

वॉरेन बफे इस साल के अंत तक बर्कशायर हेथवे से रिटायर होंगे और ग्रेग एबेल को सीईओ बनाएंगे. एबेल वर्तमान में गैर-बीमा संचालन के उपाध्यक्ष हैं और 20 वर्षों से कंपनी से जुड़े हैं.

कौन है ग्रेग एबेल जिन्‍हें वॉरेन बफे ने चुना अपना उत्‍तराधिकारी

Yashoraj IT Solutions

अभी ग्रेग एबेल की सीईओ पद पर नियुक्ति को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आधिकारिक मंजूरी मिलनी बाकी है.

हाइलाइट्स

  • वॉरेन बफे इस साल के अंत तक रिटायर होंगे.
  • ग्रेग एबेल बर्कशायर हैथवे के नए सीईओ बनेंगे.
  • एबेल वर्तमान में गैर-बीमा संचालन के उपाध्यक्ष हैं.

नई दिल्‍ली. दिग्‍गज निवेशक और बर्कशायर हेथवे के चेयरमैन व सीईओ वारेन बफे छह दशकों तक कंपनी का नेतृत्‍व करने के बाद इस साल के अंत तक रिटायर हो जाएंगे. 1.16 ट्रिलियन डॉलर से अधिक मूल्य के व्यापारिक साम्राज्य की कमान उन्‍होंने ग्रेग एबेल को सौंपने का फैसला किया है. ओमाहा में कंपनी की वार्षिक शेयरधारक बैठक में वॉरेन बफे ने घोषणा की कि इस साल के अंत में ग्रेग ऐबल कंपनी के सीईओ के रूप में कार्यभार संभाल लेंगे. बफे ने कहा, “मुझे लगता है कि समय आ गया है कि ग्रेग एबेल अब कंपनी की कमान संभालें.” फिलहाल ग्रेग एबेल बर्कशायर हेथवे के गैर-बीमा संचालन के उपाध्यक्ष हैं.

ग्रेग एबेल पिछले 20 वर्षों से बर्कशायर हैथवे से जुड़े हुए हैं. वर्ष 2018 में उन्हें कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल किया गया था. फिलहाल वे गैर-बीमा कारोबार के वाइस चेयरमैन पद पर कार्यरत हैं. उनका नाम पहले भी कंपनी के भावी उत्तराधिकारी के रूप में सामने आता रहा है. बफे के दिवंगत सहयोगी चार्ली मंगर ने 2021 की सालाना बैठक में गलती से उनका नाम सार्वजनिक कर दिया था.

ये भी पढ़ें-डोनाल्ड ट्रंप को ठेंगा तो नहीं दिखा रहा भारत? रूस से यारी का खूब उठा रहा फायदा, इसी को कहते जयशंकर की कूटनीति!

कौन हैं ग्रेग एबेल?
कनाडा के एडमंटन में जन्‍में ग्रेग एबेल पेशे से अकाउंटेंट हैं. एबेल ने 1984 में यूनिवर्सिटी ऑफ अल्बर्टा से अकाउंटिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की. बर्कशायर हैथवे एनर्जी (जिसे पहले मिडअमेरिकन एनर्जी कहा जाता था) के पूर्व सीईओ रह चुके एबेल को यूटिलिटी, रेलवे और रिटेल बिजनेस में गहरी समझ है. बिजनेस इनसाइडर के मुताबिक, ग्रेग एबेल वर्तमान में आयोवा के डेस मोइनेस में रहते हैं. उनकी कुल संपत्ति लगभग 1 अरब डॉलर है. एबेल को खेलों से खूब लगाव है और वे अपने बेटे की हॉकी और बेसबॉल टीमों के कोच भी हैं.

कई बड़ी डील में एबेल का हाथ
वर्ष 2022 में एबेल ने बर्कशायर हैथवे एनर्जी में अपनी 1% हिस्सेदारी 870 मिलियन डॉलर में बेची थी. उन्होंने जापान की पांच बड़ी कंपनियों में बर्कशायर का निवेश बढ़ाने के फैसले में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस निवेश को कंपनी आने वाले वर्षों तक बनाए रखेगी.

बोर्ड की मंजूरी बाकी
भले ही वॉरने बफे ने उन्‍हें कंपनी सीईओ बनाने की घोषणा कर दी हो,  अभी ग्रेग एबेल की सीईओ पद पर नियुक्ति को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आधिकारिक मंजूरी मिलनी बाकी है. लेकिन बफे के ऐलान के साथ ही यह तय हो गया है कि बर्कशायर हैथवे को अब एक नया सीईओ मिलने वाला है.

homebusiness

कौन है ग्रेग एबेल जिन्‍हें वॉरेन बफे ने चुना अपना उत्‍तराधिकारी

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar