कोविड से जंग जीतने के बाद किया कमबैक, जोइता चटर्जी से सुनाई आपबीती
- June 6, 2025
- 0
Last Updated:June 06, 2025, 01:59 IST एक्ट्रेस जोइता चटर्जी कोविड से उबर चुकी हैं और काम पर लौटने के लिए तैयार हैं. उन्होंने रिकवरी के दौरान कठिनाइयों का
Last Updated:June 06, 2025, 01:59 IST एक्ट्रेस जोइता चटर्जी कोविड से उबर चुकी हैं और काम पर लौटने के लिए तैयार हैं. उन्होंने रिकवरी के दौरान कठिनाइयों का
Last Updated:
‘बालवीर’ से हुई थीं मशहूर
हाइलाइट्स
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं. फिल्म और टीवी जगत भी इससे अछूता नहीं है. कुछ सितारों ने इसकी पुष्टि भी की है. एक्ट्रेस जोइता चटर्जी भी कोविड की चपेट में आ गई थीं, लेकिन अब वे ठीक हैं. एक्ट्रेस ने जानकारी देते हुए बताया कि वह पूरी तरीके से ठीक हो चुकी हैं और प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के लिए तैयार हैं.
कमजोरी होती है महसूस
जोइता चटर्जी ने अपने डॉक्टर्स और फैंस के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा, ‘मेरे डॉक्टर्स और फैंस की प्रार्थनाओं का शुक्रिया, मैं अब कोविड से उबर चुकी हूं. मैं प्रोजेक्ट की शूटिंग और लंबे समय से पेंडिंग में पड़े प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने के लिए तैयार हूं. मैं काम फिर से शुरू करने को लेकर खुश और उत्साहित हूं.’ एक्ट्रेस ने बताया कि कोविड निगेटिव रिपोर्ट आने के बावजूद वह कमजोरी महसूस कर रही हैं.
रोमांचक प्रोजेक्ट्स का हैं हिस्सा
जोइता चटर्जी ने बताया, ‘मैं कोविड-19 से ठीक हो चुकी हूं और अब रिपोर्ट भी नेगेटिव आ चुकी है. लेकिन, मुझे अभी भी कमजोरी है जिसे मैं महसूस कर रही हूं. कमजोरी के साथ काम फिर से शुरू करना वास्तव में चैलेंज है, लेकिन जोश और जुनून मुझे आगे बढ़ाता है. कमजोरी के बावजूद मुझे काम करने की ताकत देने के लिए ईश्वर का आभार. मेरे स्वस्थ होने की प्रार्थना करने वाले सभी लोगों की आभारी हूं.’ वर्कफ्रंट की बात करें तो जोइता के पास कई रोमांचक प्रोजेक्ट्स हैं. हालांकि, इनकी घोषणा अभी हुई नहीं है.

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
