February 19, 2026
Trending

कोटा में नीट छात्र से 8.50 लाख की ठगी, धमकी मिलने के बाद डिप्रेशन में छात्र

  • August 3, 2025
  • 0

Last Updated:August 03, 2025, 09:05 IST Kota News: कोटा में नीट की तैयारी कर रहे बिहार निवासी छात्र के साथ 8.50 लाख की ठगी का मामला सामने आया

कोटा में नीट छात्र से 8.50 लाख की ठगी, धमकी मिलने के बाद डिप्रेशन में छात्र

Last Updated:

Yashoraj IT Solutions

Kota News: कोटा में नीट की तैयारी कर रहे बिहार निवासी छात्र के साथ 8.50 लाख की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी का रिश्तेदार बताकर अच्छे अंक दिलाने का झांसा दिया और भारी रकम वसूल ली. …और पढ़ें

कोटा में नीट छात्र से 8.50 लाख की ठगी, धमकी मिलने के बाद डिप्रेशन में छात्रकोटा में बिहार के छात्र के छात्र 8.50 लाख की ठगी
कोटा. देशभर में मेडिकल और इंजीनियरिंग की कोचिंग के लिए मशहूर कोटा एक बार फिर से ठगी की चपेट में आ गया है. यहां नीट (NEET) की तैयारी कर रहे बिहार निवासी एक छात्र से 8.50 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. छात्र को नीट में अच्छे नंबर दिलाने का झांसा देकर यह रकम ऐंठी गई. ठगी के बाद छात्र मानसिक रूप से टूट गया और डिप्रेशन में चला गया.

पीड़ित छात्र ने बताया कि कुछ लोगों ने खुद को प्रभावशाली और रसूखदार बताकर उससे संपर्क किया और कहा कि उनके पास “सिस्टम से जुड़े लोग” हैं, जो परीक्षा में बेहतर परिणाम सुनिश्चित कर सकते हैं. आरोपियों ने छात्र को यकीन दिलाने के लिए खुद को एक पुलिस अधिकारी का रिश्तेदार बताया और उसके बाद 8.50 लाख की भारी राशि वसूल ली.

छात्र ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

जब छात्र ने परीक्षा परिणाम आने के बाद उनसे संपर्क कर पूछताछ की तो आरोपियों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया. कहा गया कि ज्यादा सवाल करने पर अंजाम भुगतना पड़ेगा. मानसिक तनाव और डर की स्थिति में छात्र की तबीयत बिगड़ गई और वह डिप्रेशन में चला गया. छात्र ने इस पूरे मामले की शिकायत जवाहर नगर थाना पुलिस में दर्ज कराई है. पुलिस ने अब इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, ठगी करने वालों का नेटवर्क बाहर से संचालित हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है.

पुलिस यह भी मान रही है कि यह कोई एकल मामला नहीं है, बल्कि संभवतः कोटा में ठगी का सुनियोजित रैकेट सक्रिय है, जो भोले-भाले छात्रों और उनके परिजनों को निशाना बना रहा है. आरोपी किन मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर रहे थे और बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर हुआ या कैश में लिया गया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. शिक्षा हब में इस तरह की घटनाएं न केवल छात्रों के भविष्य को प्रभावित करती हैं, बल्कि कोटा की साख पर भी सवाल खड़ा करती है.

homerajasthan

कोटा में नीट छात्र से 8.50 लाख की ठगी, धमकी मिलने के बाद डिप्रेशन में छात्र

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar