February 19, 2026
Trending

कैसे करें कड़वे और स्वादिष्ट खीरे की पहचान, आप भी जानिए गजब का आसान उपाय

  • April 16, 2025
  • 0

Last Updated:April 16, 2025, 13:36 IST गर्मियों में लोग खुद को हेल्दी रखने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं. इन्हीं में से एक है खीरा, जिसे

कैसे करें कड़वे और स्वादिष्ट खीरे की पहचान, आप भी जानिए गजब का आसान उपाय

Last Updated:

गर्मियों में लोग खुद को हेल्दी रखने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं. इन्हीं में से एक है खीरा, जिसे खाना लोग बहुत पसंद करते हैं. लेकिन कई बार मार्केट से लोग कड़वा खीरा ले आते हैं, जिससे पैसा और मूड दोनों ख…और पढ़ें

X

Yashoraj IT Solutions
स्वादिष्ट

स्वादिष्ट खीरे की पहचान…

हाइलाइट्स

  • ताजा और टाइट खीरा ही खरीदें.
  • खीरे के गर्दन पर हल्का सफेद-पीला रंग देखें.
  • कड़वाहट दूर करने के लिए नमक से रगड़ें.

बलिया: अगर आप भी खीरा खाने के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए काम की है. बाजार से खीरा की खरीददारी करने के बाद, घर पर अगर खीरा खाते समय कड़वा निकल जाए तो मूड एकदम खराब हो जाता है, लेकिन कुछ ऐसे आसान उपाय हैं जिन्हें अपनाकर कड़वे खीरे से बचा जा सकता है. जी हां केवल देख कर आप पहचान सकते हैं कि “खीरा कड़वा है या फिर मीठा”. आइए विस्तार से जानते हैं…

बलिया के श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मृदा विज्ञान और कृषि रसायन विभाग के एचओडी प्रो. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बाजार में तो खीरा बारहों महीने उपलब्ध है. खीरे का सही समय बरसात या गर्मी का है. सबसे अच्छा खीरा इसी समय मिलता है. आज के आधुनिक खेती से तो खीरा जाड़े के दिनों में भी पाया जा रहा है. अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो बाजार के कड़वे खीरे से निजात मिल जाएगी. स्वास्थ्य के लिए खीरा बहुत ही लाभकारी और गुणकारी है. वजन घटाने में खीरा का सबसे बड़ा महत्वपूर्ण योगदान है.

ये है स्वादिष्ट खीरे की पहचान

बाजार में जब आप खीरा खरीदने जा रहे हैं, तो कड़वे और मीठे खीरे की पहचान कर सकते हैं. इसके लिए आप देखें कि खीरा दब तो नहीं रहा है, यह बासी और कड़वे खीरे की पहचान है. खीरा ताजा और टाइट होना चाहिए. दूसरी बात खीरा के गर्दन वाले हिस्से के एक चौथाई हिस्सा पर हल्का सा सफेद और हल्का पीला रंग का दिखाई देना या छोटे-छोटे कांटे जैसी संरचना अच्छे खीरा की पहचान होती है. कई बार खीरा ऐसा भी निकल जाता है कि तीखा लगता है.

खीरे की कड़वाहट दूर करने का उपाय

वैसे खीरे में अब कड़वाहट वाली बहुत कम प्रजातियां उपलब्ध हैं. ज्यादातर मीठे खीरे वाली प्रजातियां ही उपलब्ध है. इस बात का ध्यान रखें कि अगर कोई खीरा कड़वा हो तो सबसे पहले उसके ऊपरी हिस्से को चाकू से कट करें. इसके बाद नमक डालकर रगड़े और झाग निकाल दें, तो कड़वाहट कम हो जाएगी. खीरे का सेवन सुबह और दोपहर में बेहद लाभकारी होता है.

homelifestyle

कैसे करें कड़वे और स्वादिष्ट खीरे की पहचान, आप भी जानिए गजब का आसान उपाय

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar