February 19, 2026
Trending

केरल तट पर डूब रहे सिंगापुर के जहाज में क्या था जो आग की लपटें नहीं थम रहीं?

  • June 10, 2025
  • 0

Last Updated:June 10, 2025, 04:31 IST अरब सागर में सिंगापुर का कंटेनर जहाज MV Wan Hai 503 आग की चपेट में आ गया. 18 में से 14 क्रू

केरल तट पर डूब रहे सिंगापुर के जहाज में क्या था जो आग की लपटें नहीं थम रहीं?

Last Updated:

अरब सागर में सिंगापुर का कंटेनर जहाज MV Wan Hai 503 आग की चपेट में आ गया. 18 में से 14 क्रू मेंबर्स बचाए गए, 4 लापता हैं. जहाज में ज्वलनशील रसायन होने की आशंका है.

केरल तट पर डूब रहे सिंगापुर के जहाज में क्या था जो आग की लपटें नहीं थम रहीं?

Yashoraj IT Solutions

सिंगापुर का जहाज समंदर में धू-धू कर जल रहा.

हाइलाइट्स

  • सिंगापुर का जहाज MV Wan Hai 503 आग की चपेट में आया.
  • 18 में से 14 क्रू मेंबर्स बचाए गए, 4 लापता.
  • जहाज में ज्वलनशील रसायन होने की आशंका.

अरब सागर में भयावह नजारा दिखा. केरल तट से करीब 70-130 नॉटिकल मील दूर सिंगापुर का कंटेनर जहाज MV Wan Hai 503 अचानक आग की लपटों में घिर गया. कोलंबो से मुंबई जा रहे इस जहाज में जबरदस्त विस्फोट हुआ और देखते ही देखते उसमें आग फैल गई. देर रात तक आग बुझाई नहीं जा सकी है. जहाज पर सवार 18 में से 14 क्रू मेंबर्स को बचा लिया गया, लेकिन 4 अब भी लापता हैं. इंडियन कोस्‍ट गार्ड और एयरफोर्स ने तुरंत एक्‍शन लेते हुए बड़ा हादसा होने से बचा ल‍िया, लेकिन सवाल यही है क‍ि आखि‍र इस जहाज में ऐसा क्या था जो आग शांत नहीं हो रही? अगर यह ब्‍लास्‍ट कोच्‍च‍ि‍ या मुंबई शहर के पास होता तो क्‍या होता?

कोस्‍ट गार्ड ने पुष्टि की है कि जहाज अब भी समुद्र में स्थिर है और उसमें आग सुलग रही है. तटरक्षक बल ने विशेष फायरफाइटिंग शिप्स, पॉल्‍यूशन कंट्रोल पोत और एयर-ड्रॉप उपकरण तैनात किए हैं. लेकिन लगातार जलती आग और छिटकते कंटेनर सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि एक संभावित आपदा की ओर इशारा कर रहे हैं.

कंटेनरों में क्या है मौत का सामान?
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, MV Wan Hai 503 पर करीब 650 कंटेनर थे, जिनमें से 20-50 कंटेनर समुद्र में गिर चुके हैं. जहाज के मालिकों से कंटेनरों की विस्तृत जानकारी मांगी गई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि इनमें hazardous materials यानी ज्वलनशील और जहरीले रसायन हो सकते हैं. इसी तरह के 2024 में YM Mobility नामक जहाज के निंगबो बंदरगाह हादसे में लिथियम बैटरियां, टर्ट-ब्यूटाइल पेरोक्सीबेंजोएट और अन्य विस्फोटक रसायन शामिल थे. विशेषज्ञ मानते हैं कि इस जहाज में भी ऐसे तेजी से जलने वाले पदार्थ मौजूद हो सकते हैं, जो थर्मल रनअवे (तेज गर्मी से खुद ब खुद विस्फोट) का कारण बन रहे हैं.

तो भारी विनाश होता?
अगर यह विस्फोट कोच्चि या बेपोर जैसे शहर के पास होता तो परिणाम विनाशकारी होते. समुद्री विशेषज्ञों का मानना है कि इस स्तर की आग और विस्फोट अगर जमीन के पास होता तो एक क‍िलोमीटर तक झटके महसूस हो सकते थे. सैकड़ों लोगों की जान जा सकती थी. पोर्ट तहस-नहस हो सकते थे. तेल और रसायनों के रिसाव से वहां का इकोसिस्‍टम तबाह हो जाता. 2021 में श्रीलंका में X-Press Pearl हादसे में यही हुआ था. वहां जहाज की आग और उसमें मौजूद प्लास्टिक छर्रों ने समुद्र को जहरीला बना दिया, जिससे कछुए और मछलियां मारी गईं और तटीय उद्योग चौपट हो गया.

विशेषज्ञों की चेतावनी
साइमन ब्रे का मानना है कि अगर जहाज में जेट फ्यूल या बंकर ऑयल है, तो यह समुद्र में फैल सकता है और केरल तट की मछली पालन व्यवस्था को नुकसान पहुंचा सकता है. डेविड मैकफर्लेन ने कहा, अगर जहाज में लिथियम बैटरियां हैं तो यह आग हफ्तों तक सुलग सकती है और कोई सामान्य पानी या फोम इसे बुझा नहीं सकता. यूनिवर्सिटी ऑफ साउथथैम्‍पटन के एक्‍सपर्ट डॉ. सेयेदवाहिद वकिली ने कहा, ऐसे हादसों की वजह से भारी नुकसान हो सकता है. जहाज से समुद्र में गिरे कंटेनर सिर्फ एक जली हुई लाश नहीं, बल्कि बहता हुआ जहर हैं. इनमें से कुछ कंटेनर अगर फूट गए तो प्लास्टिक, रसायन, और भारी धातुएं समुद्री जीवों को नष्ट कर सकती हैं. केरल जैसे राज्य, जहां हजारों मछुआरे और तटीय परिवार समुद्र पर निर्भर हैं, उनके लिए यह हादसा रोजी-रोटी का संकट बन सकता है.

authorimg

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group… और पढ़ें

homeknowledge

केरल तट पर डूब रहे सिंगापुर के जहाज में क्या था जो आग की लपटें नहीं थम रहीं?

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar