कूलर से चाहिए AC जैसी ठंडी हवा? किचन में रखी 2 चीजों को मिला दें पानी में
- May 1, 2025
- 0
Last Updated:May 01, 2025, 14:21 IST How To Make Cooler Air Colder Like AC: गर्मी अपने पीक पर है. ऐसे में अगर कूलर की हवा भी गर्म आ
Last Updated:May 01, 2025, 14:21 IST How To Make Cooler Air Colder Like AC: गर्मी अपने पीक पर है. ऐसे में अगर कूलर की हवा भी गर्म आ
Last Updated:
इस उपाय से कमरे की हवा ठंडी होती है, और गर्मी में राहत महसूस होती है. Image: Canva
हाइलाइट्स
Home Remedy To Make Cooler Air Like AC: गर्मी का कहर शुरू हो चुका है. जैसे जैसे तापमान बढ़ रहा है, घर में चल रहा पंखा और कूलर, दोनों ही गर्म हवा फेंकने लगा है. ऐसे में एसी(air-conditioner) ही कुछ राहत दे पा रही है. लेकिन हर किसी के लिए घर में एसी लगाना संभव नहीं है. ऐसे में क्या कोई ऐसा तरीका है जिसकी मदद से कूलर की हवा को एसी जैसा ठंडा किया जा सके! तो जवाब है हां, अगर आप भी कूलर से एसी जैसी ठंडी हवा चाहते हैं, तो यहां हम एक ऐसा तरीका बता रहे हैं जिसकी मदद से आप कमरे को मिनटों में चिल्ड कर सकते हैं और वो भी बड़ी किफायती और आसान तरीके से. चलिए जानते हैं कैसे.
इस तरह करें कूलर की हवा को ठंडा–
जब आपको लगे कि आपका कूलर कमरे को ठीक से ठंडा नहीं कर रहा है, तो बर्फ के कुछ टुकड़े लें और उसमें एक से दो चम्मच नमक मिला दें. फिर इस बर्फ को कूलर की पानी की टंकी में डाल दें. नमक बर्फ के साथ मिलकर एक खास रिएक्शन करता है जिससे बर्फ का तापमान सामान्य से भी नीचे चला जाता है और हवा और भी ठंडी हो जाती है.
नमक की एक और खासियत यह है कि यह बर्फ को जल्दी पिघलने नहीं देता. यानी एक बार कूलर में नमक मिला बर्फ डाल दी जाए, तो वह लंबे समय तक ठंडक देती रहती है. इस उपाय से न सिर्फ कमरे की हवा ठंडी होती है, बल्कि आप गर्मी के मौसम में ज्यादा राहत महसूस कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: गुलाब-चंपा नहीं, गर्मियों में घर लाएं मोगरे का पौधा, जान लें लगाने का सही तरीका, खुशबू से महक उठेगा आंगन
इस तरह अगर एसी की ठंडक नसीब नहीं हो रही और कूलर से राहत नहीं मिल रही है, तो बर्फ और नमक वाला यह घरेलू जुगाड़ आपके बड़े काम आ सकता है. यह उपाय सस्ता, सरल और पूरी तरह सुरक्षित है. अगली बार जब गर्मी सताए, तो इस ट्रिक को जरूर अपनाएं और पाएं कूलर से एसी जैसी ठंडी हवा.
