February 19, 2026
Trending

कीटों से अब कोई डर नहीं… इस दवा ने बदल दी किसानो की किस्मत, जानें क्या है…

  • May 9, 2025
  • 0

फरीदाबाद. गर्मी हो या बरसात, किसान हर मौसम में अपने खेतों में कड़ी मेहनत करते हैं. कड़ी धूप में भी दोपहर के वक्त खेतों में मेहनत करते हुए

कीटों से अब कोई डर नहीं… इस दवा ने बदल दी किसानो की किस्मत, जानें क्या है…

फरीदाबाद. गर्मी हो या बरसात, किसान हर मौसम में अपने खेतों में कड़ी मेहनत करते हैं. कड़ी धूप में भी दोपहर के वक्त खेतों में मेहनत करते हुए फसल की देखभाल करते हैं ताकि समय पर फसल तैयार हो और मेहनत का फल मिल सके. लेकिन जब फसल पकने लगती है, तो उसे कीड़े या बीमारियां लग सकती हैं, जिससे पूरा नुकसान हो सकता है.

Yashoraj IT Solutions

ऐसी स्थिति में किसानों के लिए राहत लेकर आई है वायर कंपनी, जो लगभग सवा सौ साल पुरानी है और खेती से जुड़ी दवाइयां बनाती है. कंपनी का उद्देश्य किसानों को फसल बचाने के लिए सही जानकारी देना और उन्हें समय पर सही दवा प्रदान करना है.

फसल की सुरक्षा में मदद करता बायबो दवा
बायो क्रॉप साइंस से जुड़े ललित शर्मा ने Local18 को बताया कि हम किसानों के पास जाकर उन्हें फसल की बीमारी, कीट और पौधों की ग्रोथ के बारे में जानकारी देते हैं. वायर कंपनी से बायबो नाम की एक दवा आती है, जो किसी भी प्रकार के तना छेदक और जमीन में लगे कीटों पर असरदार है. हम किसानों की फसल देखकर उन्हें उसी हिसाब से दवा की सलाह देते हैं. हमारा हेडक्वार्टर पलवल में है और हम आसपास के किसानों को लगातार जागरूक करते रहते हैं.

किसानों की सफलता की कहानियां
फरीदाबाद के नवादा गांव में खेती कर रहे किसान भगवान दास ने बताया कि वे बदायूं के रहने वाले हैं, लेकिन यहां 2 किला जमीन पर भिंडी, घीया और लोबिया की खेती कर रहे हैं. उन्होंने नामधारी कंपनी का बीज लगाया है और इससे अच्छा फायदा हो रहा है. वहीं, किसान मुन्ना लाल ने बताया कि उनके खेत में भिंडी, घीया और तोरी लगी हुई है. 2 एकड़ में भिंडी है और पैदावार अच्छी हो रही है. डॉक्टर साहब ने दवाइयों की जो जानकारी दी, उसी के हिसाब से वे दवा डालते हैं. इससे फसल में सुधार आया है.

कृष्ण, जो कासगंज के रहने वाले हैं लेकिन नवादा गांव में खेती करते हैं, बताते हैं कि वे चार किला में खेती कर रहे हैं और पिछले चार सालों से नामधारी कंपनी का बीज इस्तेमाल कर रहे हैं. इससे लगातार अच्छा फायदा हो रहा है.

सही जानकारी से बढ़ रही मुनाफा और फसलें
इस तरह किसानों को सही जानकारी और सही समय पर दवा मिलने से उनकी फसलें बच रही हैं और उनका मुनाफा भी बढ़ रहा है. वायर कंपनी जैसी संस्थाएं किसानों की मदद के लिए जमीन पर उतरकर जो काम कर रही हैं, वह सराहनीय है.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar