March 15, 2026
Trending

कितने पढ़े लिखे हैं मनीष कश्यप? जानें यूट्यूब से लेकर राजनीति का पूरा सफर

  • May 20, 2025
  • 0

Last Updated:May 20, 2025, 13:29 IST Manish Kashyap: 13 अक्टूबर 2020 को मनीष कश्यप ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भरा था. इस दौरान उन्होंने अपनी

कितने पढ़े लिखे हैं मनीष कश्यप? जानें यूट्यूब से लेकर राजनीति का पूरा सफर

Last Updated:

Manish Kashyap: 13 अक्टूबर 2020 को मनीष कश्यप ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भरा था. इस दौरान उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता का ब्यौरा चुनाव आयोग को दिए एफिडेविट में बताया था. हालांकि, चुनाव में उ…और पढ़ें

कितने पढ़े लिखे हैं मनीष कश्यप? जानें यूट्यूब से लेकर राजनीति का पूरा सफर

Yashoraj IT Solutions

मनीष कश्यप 

हाइलाइट्स

  • मनीष कश्यप ने 2020 में बिहार चुनाव लड़ा था.
  • उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में बी.ई. की डिग्री प्राप्त की.
  • पीएमसीएच में पिटाई के बाद मनीष कश्यप अस्पताल में भर्ती.

पटना. बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के छोटे से गांव से निकलकर यूट्यूब सेंसेशन बने त्रिपुरारी कुमार तिवारी उर्फ मनीष कश्यप का सफर विवादों से भरा रहा है. एक समय अपने तीखे तेवर और सवालों से सोशल मीडिया पर छा जाने वाले मनीष कश्यप को लोग आज भी ‘यूट्यूब का पत्रकार’ कहकर जानते हैं. हालांकि, उनके तरीके पर हमेशा से सवाल उठते रहें. नतीजन, जेल की हवा भी खानी पड़ी और फिर राजनीति में एक्टिव होना पड़ा. इसलिए उन्हें हमेशा यूट्यूबर से ही संबोधित किया जाता है.

चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार, मनीष कश्यप ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव बेतिया से पूरी की. उन्होंने 2007 में बिहार बोर्ड से मैट्रिक और 2009 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की. इसके बाद उन्होंने पुणे की सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में बी.ई. की डिग्री प्राप्त की. यही वजह है कि वह अक्सर अपने वीडियो में खुद को इंजीनियर बताकर सड़क और विकास कार्यों में खामियां गिनाते नजर आते हैं.

नौकरी छोड़ यूट्यूब पर रखा कदम
इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद मनीष कश्यप ने कुछ समय तक नौकरी भी की, लेकिन जल्द ही उन्होंने यूट्यूबर बनने की राह चुन ली. ‘सच तक’ नाम से शुरू हुआ यूट्यूब चैनल देखते ही देखते लाखों लोगों तक पहुंच गया. उनके वीडियो खास तौर पर गांव-देहात की समस्याओं और सिस्टम की नाकामियों पर आधारित होते थे, जिनमें उनका आक्रामक अंदाज दर्शकों को खूब भाया. तमिलनाडु प्रकरण में वीडियो को लेकर सुर्खियों में आए और जेल की हवा भी खानी पड़ी.

यह भी पढ़ें- 25 हाथी…400 घोड़े..कांधे पर राइफल और मूंछ पर ताव, अच्छे-अच्छों को मात दे रहा इस बुजुर्ग का शौक

‘सच टॉक्स’ से नई शुरुआत
जेल से लौटने के बाद उन्होंने अब पॉलिटिकल पार्टी का दामन थामा. अब मनीष कश्यप ने अपने यूट्यूब चैनल का नाम बदलकर ‘सच टॉक्स’ रख लिया है और एक बार फिर पुराने तेवर में सिस्टम से सवाल पूछते नजर आ रहे हैं.

अब क्यों हो रही चर्चा 
दरअसल, बीजेपी नेता और यूट्यूबर मनीष कश्यप की सोमवार को पीएमसीएच में पिटाई की खबरें चल रही हैं. कहा जा रहा है कि उनकी जूनियर डॉक्टरों के कहासुनी हो गई थी जिसके बाद उनको बंधक बना लिया गया था और उनके साथ मारपीट की गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये घटना तब हुई जब मनीष कश्यप किसी मरीज की पैरवी करने पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे थे. इसके बाद मनीष कश्यप की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वह अस्पताल में भर्ती हैं. बताया जा रहा है कि पीएमसीएच में पिटाई के कारण उनको गंभीर चोट आई है और इसके बाद यूट्यूबर मनीष कश्यप अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

authorimg

Mohd Majid

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ें

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f… और पढ़ें

homebihar

कितने पढ़े लिखे हैं मनीष कश्यप? जानें यूट्यूब से लेकर राजनीति का पूरा सफर

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar