काशी विश्वनाथ में आरती के लिए साम्रगी भेजता है तमिलनाडु का ये समुदाय…
- May 9, 2025
- 0
Last Updated:May 09, 2025, 16:56 IST Kashi Vishwanath Temple : तमिलनाडु के शिवगंगा जिले के चेट्टियार समाज द्वारा 250 सालों से काशी विश्वनाथ मंदिर की आरती के लिए
Last Updated:May 09, 2025, 16:56 IST Kashi Vishwanath Temple : तमिलनाडु के शिवगंगा जिले के चेट्टियार समाज द्वारा 250 सालों से काशी विश्वनाथ मंदिर की आरती के लिए
Last Updated:
हाइलाइट्स
वाराणसी : दक्षिण भारत से उत्तर भारत का रिश्ता सदियों पुराना है. धर्म नगरी काशी में इसका जीता जागता सबूत भी है. द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आज भी दक्षिण भारत के एक समुदाय के लोग बाबा की आरती के लिए हर दिन आरती की सामग्री पहुंचाते हैं. करीब 250 सालों से तमिलनाडु के चेट्टियार समुदाय के लोग इस परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं.
काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि हर दिन बाबा विश्वनाथ की 5 बार आरती होती है. इन आरतियों में जो भी पूजा सामग्री प्रयोग होती है वो तमिलनाडु के शिवगंगा जिले के चेट्टियार समाज द्वारा आज भी दिया जाता है. इसके लिए समाज के लोग पूरी पवित्रता का ध्यान रखते हुए न सिर्फ चंदन की घिसाई करते हैं बल्कि माला, फूल और अन्य आरती से जुड़ी चीजों को गाजे बाजे के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर तक पहुंचाते हैं. इसी पूजा सामग्री से बाबा विश्वनाथ की आरती होती है.
तीन भाषा में जारी हुआ वीडियो
तमिलनाडु राज्य के चेट्टियार समाज के इस परंपरा को एक 59 सेकेंड के वीडियो में संजोया गया है. इस वीडियो को 3 अलग अलग भाषा में जारी किया गया है. जिसके जरिए दक्षिण और उत्तर भारत के रिश्ते को मजबूत करेगा. विश्वभूषण मिश्रा ने बताया कि हिंदी,अंग्रेजी और तमिल भाषा में जारी किया गया है.
अन्नक्षेत्र में भी अहम योगदान
काशी विश्वनाथ के आरती के साथ ही धाम में चल रहे अन्नक्षेत्र में भी चेट्टियार समाज अहम योगदान निभा रहा है.बताते चलें कि इस अन्नक्षेत्र में हर दिन हजारों लोग निःशुल्क प्रसाद ग्रहण करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से काशी में कोई भी भूखा नहीं सोता है इसलिए यहां अन्नक्षेत्र का संचालन किया जाता है.
