March 16, 2026
Trending

कार से थाने पहुंचा युवक, बोला – 'ADM हूं, पुलिस एस्कॉर्ट चाहिए' फिर जो हुआ…

  • May 7, 2025
  • 0

Last Updated:May 07, 2025, 00:11 IST Bihar News : ‘मैं लखीमपुर खीरी में एडीएम हूं. गांव जा रहा हूं, इसलिए आप मेरे लिए पुलिस एस्कॉर्ट की व्यवस्था करें.’

कार से थाने पहुंचा युवक, बोला – 'ADM हूं, पुलिस एस्कॉर्ट चाहिए' फिर जो हुआ…

Last Updated:

Bihar News : ‘मैं लखीमपुर खीरी में एडीएम हूं. गांव जा रहा हूं, इसलिए आप मेरे लिए पुलिस एस्कॉर्ट की व्यवस्था करें.’ बिहार के बगहा में रामनगर थाने में भारत सरकर नेम प्लेट वाली कार से पहुंचे युवक ने थानाध्यक्ष से …और पढ़ें

कार से थाने पहुंचा युवक, बोला - 'ADM हूं, पुलिस एस्कॉर्ट चाहिए' फिर जो हुआ...

Yashoraj IT Solutions

बिहार पुलिस ने फर्जी एडीएम को किया गिरफ्तार…

बगहा. बिहार के बगहा में रामनगर पुलिस ने एक फर्जी एडीएम को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है. हिरासत में लिया गया युवक जयशंकर झा बिहार के मधुबनी का रहने वाला है. परिवार फिलहाल की हरिनगर मिल कॉलोनी में रहता है. जयशंकर झा भारत सरकार और अपर कलेक्टर नेम प्लेट लगाकार कार से पहले एसडीपीओ ऑफिस पहुंचा. वह एएसपी से मिलना चाहता था. एएसपी नहीं थीं. उसके बाद वह युवक रामनगर थाना पहुंच गया. थाना पहुंचकर वह थानाध्यक्ष ललन कुमार से मिला. उसने बताया कि मैं यूपी के लखीमपुर खीरी में एडीएम हूं. किसी गांव में जाने की बात कहकर थानाध्यक्ष से पुलिस एस्कोर्ट की मांग की.

बातचीत में थानाध्यक्ष को उसके एडीएम होने की बात पर शंका हुई. उन्होंने उससे सबंधित आईडी की मांग कर दी. युवक ने उनको एक आई कार्ड दिखाया, जिस पर उसका नाम-पदनाम में एडीएम लिखा हुआ था. आई कार्ड फर्जी प्रतीत होने के बाद पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया. इसके बाद उसने ज्वाइनिंग आदि से सबंधित अन्य कागजात भी दिखाए, जिसकी जांच की जा रही है.

Mock Drill in UP : पूरे यूपी में होगी मॉक ड्रिल, 19 जिले खास, नरोरा को क्यों रखा गया सेंसेटिव एरिया में?

पुलिस की मानें तो प्रथम दृष्टतया सभी कागजात फर्जी प्रतीत हो रहे हैं. पुलिस ने अपर कलेक्टर नेम प्लेट लगी गाड़ी को भी पकड़ा है, जिसकी जांच की जा रही है. गाड़ी युवक के पिता अभय कुमार झा की बताई जा रही है, जो हरीनगर शुगर मिल में केन विभाग में पदाधिकारी हैं. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने कहा कि युवक से पूछताछ में फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है जिसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

homebihar

कार से थाने पहुंचा युवक, बोला – ‘ADM हूं, पुलिस एस्कॉर्ट चाहिए’ फिर जो हुआ…

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar