February 20, 2026
Trending

कश्मीर से जान बचाकर गांव आया युवक, अचानक आसमान से आ गिरी मौत

  • May 20, 2025
  • 0

Last Updated:May 20, 2025, 11:01 IST Bihar Weather: बिहार में एक युवक की मौत हो गई. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के दौरान ही वह अपने

कश्मीर से जान बचाकर गांव आया युवक, अचानक आसमान से आ गिरी मौत

Last Updated:

Bihar Weather: बिहार में एक युवक की मौत हो गई. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के दौरान ही वह अपने घर वापस लौटा था, लेकिन उसे क्या खबर थी कि आसमान से मौत आ गिरेगी.

कश्मीर से जान बचाकर गांव आया युवक, अचानक आसमान से आ गिरी मौत

Yashoraj IT Solutions

सुपौल में युवक की मौत.

हाइलाइट्स

  • सुपौल में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत.
  • रूपेश कश्मीर से लौटकर गांव आया था.
  • तेज आंधी-बारिश के बीच रूपेश की मौत हुई.

सुपौलः बिहार के सुपौल में मौसम का कहर देखने को मिला. यहां मंगलवार सुबह तेज आंधी-बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई. रूपेश नाम का युवक सुबह शौच करने के लिए निकला था. वापस लौटते वक्त अचानक बारिश शुरू हो गई. तो वह बीच रास्ते में बने बगीचे के पेड़ों के सहारे छिपने लगा. इसी बीच आसमानी बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. परिवार का कहना है कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के दौरान ही वह कश्मीर से काम छोड़कर अपने गांव लौटा था.

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना इलाके के नगर परिषद वार्ड नंबर 8 में मंगलवार सुबह तेज आंधी-बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान रूपेश के रूप में हुई है, जो जम्मू-कश्मीर में राजमिस्त्री के साथ मजदूरी का काम करता था. घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है.

तेज आंधी-बारिश के बीच फंसा था

मृतक के पिता और भाई ने बताया कि रूपेश सुबह करीब 10 बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित बघला नदी के किनारे शौच के लिए गया था. शौच के बाद वह घर लौट रहा था, तभी तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई. घर के ठीक सामने आम के बगीचे में पहुंचते ही वह बिजली के जोरदार झटके की चपेट में आ गया और वहीं गिर पड़ा. तेज आंधी-बारिश के कारण आसपास के लोगों को तुरंत इसकी भनक नहीं लगी. आंधी थमने के बाद नदी की ओर जा रहे पड़ोसियों ने रूपेश को बगीचे में अचेत अवस्था में पड़ा देखा और तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी.

परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल

परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रूपेश को उठाकर घर लाए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. परिजनों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. रूपेश के परिजनों ने बताया कि वह एक सप्ताह पहले जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के कारण वहां के खराब हालात के चलते घर लौटा था. आज सुबह हुई इस दुखद घटना ने परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है.

authorimg

Mahesh Amrawanshi

माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर किया. वर्तमान में न्‍यूज़18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. राजनीति, क्राइम से जुड़ी खबरें लिखने में रूचि.

माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर किया. वर्तमान में न्‍यूज़18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. राजनीति, क्राइम से जुड़ी खबरें लिखने में रूचि.

homebihar

कश्मीर से जान बचाकर गांव आया युवक, अचानक आसमान से आ गिरी मौत

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar