कमाई का नया रास्ता…10वीं पास डिप्लोमा करके बेचें बीज-खाद, जानें फायदे
- May 31, 2025
- 0
Last Updated:May 31, 2025, 16:48 IST Rampur news in hindi : रामपुर में कृषि विभाग एक अनूठे कोर्स के साथ आगे आया है. इसकी मदद से बीज, उर्वरक
Last Updated:May 31, 2025, 16:48 IST Rampur news in hindi : रामपुर में कृषि विभाग एक अनूठे कोर्स के साथ आगे आया है. इसकी मदद से बीज, उर्वरक
Last Updated:
रामपुर. कृषि उत्पादों का व्यापार करने के बारे में सोच रहे लोगों के लिए गुड न्यूज है. अगर आप बीज, उर्वरक या कीटनाशक का व्यापार करना चाहते हैं लेकिन आपके पास इसके लिए जरूरी कागजात नहीं हैं तो अब चिंता की बात नहीं है. कृषि विभाग ऐसे लोगों के लिए आगे आया है. विभाग एक खास कोर्स चला रहा है, जिससे आप वैध कृषि निवेश विक्रेता बन सकते हैं. इस कोर्स का नाम ‘डिप्लोमा इन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन सर्विसेज फॉर इनपुट डीलर्स’ है. ये कोर्स युवाओं के लिए कमाई का रास्ता खोल सकता है.
पूरा होते ही लाइसेंस
रामपुर के जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा बताते हैं कि ये कोर्स 48 हफ्ते (करीब एक साल) का है. इसमें खेती-किसानी, उर्वरक, कीटनाशक और बीजों के बारे में पूरी जानकारी दी जाती है. इस कोर्स के बाद आपको अधिकार पत्र (लाइसेंस) मिल जाता है, जिससे आप बीज, खाद या कृषि संबंधित दवाएं बेच सकते हैं. यह कोर्स खासकर उन लोगों के लिए है, जो पहले से बीज या खाद का काम कर रहे हैं लेकिन उनके पास वैध लाइसेंस नहीं है. जो युवा खेती या इससे जुड़े व्यापार में भविष्य बनाना चाहते हैं, उनके लिए भी ये बेहतरीन मौका है.
इसे भी पढ़ें-
Farrukhabad News : सेहत के लिए रामबाण, किसानों के लिए लॉटरी…इस सब्जी की खेती बदल देगी किस्मत
यहां करें संपर्क
इस कोर्स में दाखिला लेने के लिए जरूरी है कि आप कम से कम 10वीं पास हों. कोई भी युवा चाहे शहर से हो या गांव से, इस कोर्स में एडमिशन ले सकता है. नामांकन की अंतिम तारीख 15 जून तय की गई है. जो लोग ये कोर्स करना चाहते हैं, वे विकास भवन स्थित जिला कृषि अधिकारी कार्यालय कमरा नंबर-58 में जाकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं. अगर किसी को कोई जानकारी चाहिए तो वो मोबाइल नंबर 9760076692 पर कॉल कर सकता है.
