February 21, 2026
Trending

कन्या राशि वालों के लिए चेतावनी! करियर में हो सकता है बवाल, रिश्तों में तनाव

  • April 28, 2025
  • 0

Last Updated:April 28, 2025, 03:31 IST Kanya Rashifal 28 April 2025: आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए संभलकर चलने का है. करियर में तनाव, व्यापार में

कन्या राशि वालों के लिए चेतावनी! करियर में हो सकता है बवाल, रिश्तों में तनाव

Last Updated:

Yashoraj IT Solutions

Kanya Rashifal 28 April 2025: आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए संभलकर चलने का है. करियर में तनाव, व्यापार में हानि और वैवाहिक जीवन में विवाद हो सकते हैं. सोच-समझकर निर्णय लें और जल्दबाजी से बचें, तभी दिन आपके…और पढ़ें

X

कन्या

कन्या राशि के बारे मे बताते देवघर के ज्योतिषाचार्य.

हाइलाइट्स

  • करियर में तनाव और बॉस से अनबन हो सकती है.
  • व्यापार में हानि और निवेश से बचें.
  • वैवाहिक जीवन में विवाद और स्वास्थ्य पर ध्यान दें.

कन्या राशिफल. प्रत्येक दिन किसी भी राशि पर प्रभाव उसके ग्रह नक्षत्र, तिथि, योग के हिसाब से ही पड़ता है. वहीं कन्या राशि की बात करें, तो कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह होते हैं. वहीं ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज का दिन वैसाख माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा उपरान्त द्वितीया तिथि है. आज भरणी उपरान्त कृतिका नक्षत्र भी है. आज आयुष्मान और सौभाग्य योग भी रहने वाला है. इसके साथ ही आज चंद्रमा मेष उपरान्त वृषभ राशि में संचार करने वाला है. इस हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन कन्या राशि वालों की भी जानते हैं, देवघर के ज्योतिषाचार्य से?

करियर के दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. नौकरीपेशा लोग आज शांत रहने की कोशिश करें. अन्यथा किसी बात को लेकर बॉस से अनबन हो सकती है. कार्य को लेकर यात्रा भी करनी पड़ सकती है. वह यात्रा आपके लिए काफी भागदौड़ और थकावट भरा रहने वाला है. छात्रों का मन पढ़ाई से उचक सकता है. मन को एकत्रित करने की कोशिश करें.

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. शुरू से ही व्यापार में आज गिरावट महसूस होगी. किसी अनजान व्यक्ति से आज के दिन लेनदेन से बचे अन्यथा आपका पैसा डूब भी सकता है. किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंद कर भरोसा बिल्कुल भी ना करें. व्यापार में कोई बड़ा निवेश करने से बचें. आर्थिक हानि हो सकती है.

लव दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला. किसी छोटी सी बात को लेकर भी पार्टनर के साथ वाद विवाद हो सकता है. अपने जीवनसाथी की बातों पर ध्यान दें और उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें अन्यथा जीवनसाथी आपसे गुस्सा भी हो सकती है इसका असर वैवाहिक जीवन पर पड़ सकता है.

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है. बुजुर्ग लोगों की नींद संबंधित समस्या हो सकती है. इसके साथ ही घुटने के दर्द से भी परेशान रह सकते हैं. बच्चों मौसमी बीमारी चपेट में आ सकते हैं अस्पताल के भी चक्कर काटना पड़ सकता है. आज के दिन सेहत के प्रति सतर्क रहें. योग व्यायाम पर ध्यान दें और संतुलित आहार लें.

homeastro

कन्या राशि वालों के लिए चेतावनी! करियर में हो सकता है बवाल, रिश्तों में तनाव

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar