कन्या राशिफल. प्रत्येक दिन किसी भी राशि पर प्रभाव उसके ग्रह नक्षत्र, तिथि, योग के हिसाब से ही पड़ता है. वहीं कन्या राशि की बात करें, तो कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह होते हैं. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज का दिन वैसाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया उपरान्त चतुर्थी तिथि है. आज रोहिणी और म्रृगशीर्षा नक्षत्र भी है. आज शोभन और अतिगण्ड योग भी रहने वाला है. इसके साथ ही आज चंद्रमा वृषभ उपरान्त मिथुन राशि में संचार करने वाला है. इस हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन कन्या राशि वालों की भी जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से?
करियर की दृष्टि कौन से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में किसी कारणवश वाद विवाद उत्पन्न हो सकता है. रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटकना पड़ सकता है. उच्चधिकारियों से उचित दूरी बनाके रखे. किसी भी कार्य करने में सोच विचार अवश्य कर लें, जल्दबाजी में किया गया कार्य आपको हानि पहुंचा सकता है.
आर्थिक दृष्टिकोण से भी आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. व्यापार में हानि हो सकती है. धन निवेश बिल्कुल भी ना करें. आज के दिन किसी को भी उधार देने से बचे. आज के दिन कुछ अनावश्यक खर्च भी हो सकते हैं. आज के दिन खर्चे पर ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा धन हानि हो सकती.
पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. आज के दिन अपने संतान पर नजर रखने की जरूरत है गलत संगति पर जा सकता है. किसी बात को लेकर पिता से भी अनबन हो सकती है.
लव दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए मिला झूला रहने वाला है. आज आप अपना विचार अपने पार्टनर या जीवन साथी को ना थोपे. आपके पार्टनर के बीच किसी तीसरे व्यक्ति की भी एंट्री हो सकती है इसको लेकर रिश्ते में तनाव हो सकती है. जीवनसाथी के साथ बाहर कहीं डिनर का भी प्लान बना सकते हैं.
स्वास्थ्य दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए खास नहीं रहने वाला है लेकिन छोटे-छोटे बच्चे मे चोट चपेट की भी संभावनाएं रह सकती है. ज्यादा ऑयली खाना खाने से पेट संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है. आज के दिन सेहत के प्रतिशत सतर्क रहें नियमित योग या व्यायाम करें और संतुलित आहार लें.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.