कतर में इजरायली हमले से मिडिल ईस्ट में टेंशन, हमास ने बताया- उसे कितना नुकसान?
- September 10, 2025
- 0
दुबई. इजरायल ने गाजा में संघर्ष विराम के अमेरिकी प्रस्ताव के बीच मंगलवार को कतर में हमास लीडरशिप को निशाना बनाकर हमला किया. इसके बाद हमास ने एक
दुबई. इजरायल ने गाजा में संघर्ष विराम के अमेरिकी प्रस्ताव के बीच मंगलवार को कतर में हमास लीडरशिप को निशाना बनाकर हमला किया. इसके बाद हमास ने एक
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने पत्रकारों से कहा कि पश्चिम एशिया के लिए अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ ने हमले के संबंध में कतर को आगाह कर दिया था. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि इजरायली हमला एक ‘दुर्भाग्यपूर्ण घटना’ है जिससे क्षेत्र में शांति को बढ़ावा नहीं मिलेगा. लेविट ने कहा कि ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात कर ‘अपने विचार और चिंताएं स्पष्ट रूप से व्यक्त कीं.’
इस हमले के साथ ही हमास के खिलाफ इजराइल का अभियान और व्यापक हो गया. धमाके के बाद कतर की राजधानी दोहा के आकाश पर काला धुआं छा गया. अधिकारियों ने हमले की पुष्टि की है. ऊर्जा संपन्न कतर अमेरिका का सहयोगी है और हजारों अमेरिकी सैनिकों की मेजबानी करता है. कतर युद्ध से पहले भी कई वर्षों तक इजरायल और हमास के बीच एक प्रमुख मध्यस्थ रहा है.
लंबे समय से रुकी हुई युद्धविराम वार्ता का भविष्य और भी अनिश्चित हो गया है, क्योंकि इजरायल, गाजा शहर पर कब्जा करने के उद्देश्य से एक बड़े हमले की तैयारी कर रहा है. इस हमले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी निंदा हुई है और इजरायल के भीतर उन लोगों ने इसका विरोध किया है, जिन्हें डर है कि इससे शेष बंधकों की जान को खतरा है.
विदेशों में वरिष्ठ आतंकवादियों के खिलाफ पिछले इजराइली अभियानों के विपरीत, इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सार्वजनिक रूप से इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा, “इज़रायल ने इसे शुरू किया, इजराइल ने इसे अंजाम दिया और इजराइल इसकी पूरी ज़िम्मेदारी लेता है.” उन्होंने कहा कि यह फैसला सोमवार को यरूशलम में हुए गोलीबारी के बाद लिया गया, जिसमें छह लोग मारे गए थे और गाजा में इजरायली सेना पर हुए हमले में चार सैनिक मारे गए थे.
सेना ने विस्तार से चर्चा किये बिना कहा कि उसने हमले में ‘सटीक गोला-बारूद और अतिरिक्त खुफिया जानकारी’ का इस्तेमाल किया. एक इजरायली अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर पुष्टि की कि हमला हमास को निशाना बनाकर किया गया था. यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि हमले में कोई हताहत हुआ है या नहीं. सात अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायल पर हमास के हमले के बाद से, लगभग दो साल से चल रहे युद्ध में यह दूसरी बार है, जब ऊर्जा संपन्न राष्ट्र कतर पर सीधा हमला हुआ है.
