कड़ाके की धूप में अचानक बढ़ा बागमती का पानी, घंटेभर में टच किया पुल
- June 1, 2025
- 0
Last Updated:June 01, 2025, 10:12 IST Muzaffarpur News: कड़ाके की धूप में अचानक बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने लगा. घंटेभर में पानी इतना बढ़ा कि पीपा पुल को
Last Updated:June 01, 2025, 10:12 IST Muzaffarpur News: कड़ाके की धूप में अचानक बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने लगा. घंटेभर में पानी इतना बढ़ा कि पीपा पुल को
Last Updated:
मुजफ्फरपुर में बाढ़ के हालात.
हाइलाइट्स
रिपोर्टः प्रियांक सौरभ
मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर में कड़ाके की धूप निकली, लेकिन इसी बीच अचानक बागमती नदी में जल स्तर बढ़ने लगा. देखते ही देखते कुछ ही घंटों में पानी पुल को टच करने लगा. नेपाल में हो रही लगातार बारिश के कारण नदी में जलप्रवाह बढ़ गया, जिससे जलस्तर में अचानक वृद्धि देखने को मिली. शनिवार दोपहर करीब 1 बजे से कुछ ही घंटों में बागमती नदी का जलस्तर तीन से चार फीट तक बढ़ गया. इससे कटरा प्रखंड के दो दर्जन से ज्यादा गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है.
बागमती नदी नेपाल से निकलकर मुजफ्फरपुर होते हुए बिहार के अन्य इलाकों से गुजरती है. नेपाल में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है. पहाड़ी इलाकों से तेज बहाव के साथ आ रहे पानी की वजह से नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. स्थानीय लोगों की सबसे बड़ी चिंता आवागमन को लेकर है. इन गांवों के लोग कटरा प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने के लिए सिर्फ एक पीपा पुल पर निर्भर हैं. बागमती नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो यह पुल पूरी तरह डूब सकता है. पुल बंद होने की हालत में ग्रामीणों को 60 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचना होगा.
कटरा क्षेत्र के कई गांव जैसे रामपुर, माधोपुर, लखनपुर, मुरौल, भरौल, पिपराही और चंडीपुर में रहने वाले लोगों के बीच दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो गांवों में पानी घुसने लगेगा और बाढ़ की स्थिति बन जाएगी. इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन हरकत में आ गया. मुजफ्फरपुर एसडीएम (ईस्ट) अमित कुमार ने बताया कि बागमती नदी के जलस्तर पर निगरानी के लिए एक्सिक्यूटिव इंजीनियर को निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश जारी कर दिया गया है.
आपदा प्रबंधन की टीमें भी सतर्क कर दी गई हैं. गांवों में चौकसी बढ़ा दी गई है और पीपा पुल की निगरानी लगातार की जा रही है. प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से दूर रहें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें. फिलहाल, बागमती नदी की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और अगले 24 से 48 घंटे स्थिति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं.

माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर किया. वर्तमान में न्यूज़18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. राजनीति, क्राइम से जुड़ी खबरें लिखने में रूचि.
माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर किया. वर्तमान में न्यूज़18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. राजनीति, क्राइम से जुड़ी खबरें लिखने में रूचि.
