February 21, 2026
Trending

कटिहार में भीषण सड़क हादसा, बारातियों की स्कॉर्पियो ट्रैक्टर से टकराई,8 की मौत

  • May 6, 2025
  • 0

Last Updated:May 06, 2025, 06:31 IST Katihar News: बिहार के कटिहार जिले में कुर्सेला थाना क्षेत्र के चांदपुर हनुमान मंदिर के पास भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों

कटिहार में भीषण सड़क हादसा, बारातियों की स्कॉर्पियो ट्रैक्टर से टकराई,8 की मौत

Last Updated:

Katihar News: बिहार के कटिहार जिले में कुर्सेला थाना क्षेत्र के चांदपुर हनुमान मंदिर के पास भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए. जानकारी के अनुसार बारातियों की स्कॉर्पियो रास्ते में सड़क …और पढ़ें

कटिहार में भीषण सड़क हादसा, बारातियों की स्कॉर्पियो ट्रैक्टर से टकराई,8 की मौत

Yashoraj IT Solutions

कटिहार के कुर्सेला थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत

कटिहार. बिहार के कटिहार जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए. यह दुर्घटना कुर्सेला थाना क्षेत्र के चांदपुर हनुमान मंदिर के पास हुई. जानकारी के अनुसार, पूर्णिया जिले के रुपौली थाना क्षेत्र के ढिबरा गांव से एक बारात पूर्णिया कोशकी पुर जा रही थी. इसी दौरान बारातियों की स्कॉर्पियो रास्ते में सड़क पर खड़े मक्का लदे ट्रैक्टर से टकरा गई. इस दौरान 8 लोगों की जान चली गयी

इस टक्कर के कारण स्कॉर्पियो का आगे वाला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ये बड़ा हादसा हो गया. फिलहाल गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज समेली स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. इस हादसे के बाद शादी का जश्न पूरी तरह मातम में बदल गया है. भीषण सड़क हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया है.

कुर्सेला थाना क्षेत्र के चांदपुर हनुमान मंदिर के पास हुए इस हादसा के बारे में बताया जा रहा है कि पूर्णिया जिले के रुपौली थाना क्षेत्र के ढ़िबरा गांव से पूर्णिया कोशकी पुर जाने के क्रम में सड़क पर खड़े मक्का लदे ट्रैक्टर से दस की संख्या मे बारात सवार स्कॉर्पियो सड़क पर रखे मक्का के कारण अनियंत्रित हो कर टकरा गया जिसमें स्कॉर्पियो के आगे वाला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जिस कारण ये बड़ा हादसा हुआ है. फिलहाल गंभीर हालत में घायलों का इलाज समेली स्वास्थ्य केंद्र मे चल रहा है.

वहीं इस हादसे से शादी समरोह पूरी तरह मातम मे तब्दील हो गया. मृतकों के परिजन उपेंद्र महलदार के माने तो सड़क पर रखे मक्का के कारण ये हादसा हुआ है. कोढ़ा अनुमंडल डी.एस.पी धर्मेंद्र कुमार ने भी घटना की पुष्टि कर दी है. फिलहाल आठ में से पांच मृतक की पहचान टुनटुन कुमार, ज्योतिष कुमार, प्रिंस कुमार, अजय कुमार और सिको कुमार के रूप में हुई है.

homebihar

कटिहार में भीषण सड़क हादसा, बारातियों की स्कॉर्पियो ट्रैक्टर से टकराई,8 की मौत

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar