February 19, 2026
Trending

ऑस्ट्रिया: 9 को मारा, फिर खुद को भी उड़ाया… इतिहास की सबसे खूनी स्कूल शूटिंग!

  • June 10, 2025
  • 0

Last Updated:June 10, 2025, 22:09 IST Austria School Attack: ऑस्ट्रिया के ग्राज़ शहर में एक पूर्व छात्र (21 वर्ष) ने अपने पुराने स्कूल में भीषण गोलीबारी की. 9

ऑस्ट्रिया: 9 को मारा, फिर खुद को भी उड़ाया… इतिहास की सबसे खूनी स्कूल शूटिंग!

Last Updated:

Austria School Attack: ऑस्ट्रिया के ग्राज़ शहर में एक पूर्व छात्र (21 वर्ष) ने अपने पुराने स्कूल में भीषण गोलीबारी की. 9 लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए. हमलावर ने लाइसेंसी बंदूकों से फायरिंग करने के बाद स्…और पढ़ें

ऑस्ट्रिया: 9 को मारा, फिर खुद को भी उड़ाया… इतिहास की सबसे खूनी स्कूल शूटिंग!

Yashoraj IT Solutions

ऑस्ट्रिया में अब तक का सबसे घातक स्कूली हमला. (Photos : Reuters, Social Media)

हाइलाइट्स

  • पूर्व छात्र ने ऑस्ट्रिया के स्कूल में 9 लोगों की हत्या की.
  • हमलावर ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली.
  • ऑस्ट्रिया में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित.

नई दिल्ली/विएना: ऑस्ट्रिया के ग्राज़ शहर में मंगलवार को जो हुआ, उसने पूरे देश को दहला दिया. इतिहास की सबसे भयावह स्कूल शूटिंग में 21 साल के एक पूर्व छात्र ने 9 लोगों को मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद को भी गोली मारकर जान दे दी. इस हमले में 12 अन्य लोग घायल हुए हैं. यह घटना पोस्ट-वार ऑस्ट्रियन इतिहास में अब तक की सबसे खून-खराबे वाली स्कूल शूटिंग मानी जा रही है.

Austria School Attack: कैसे हुआ हमला?

यह खूनी वारदात ग्राज़ के एक सेकेंडरी स्कूल में हुई. हमलावर स्कूल का पूर्व छात्र था, जिसने यहां से पढ़ाई तो की थी लेकिन ग्रेजुएट नहीं हो पाया था. ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री गेरहार्ड कर्नर ने जानकारी दी कि यह युवक स्कूल में घुसा और दो हथियारों – एक लॉन्ग गन और एक हैंडगन – से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस के मुताबिक, दोनों हथियार हमलावर के नाम पर कानूनी रूप से रजिस्टर्ड थे और उसके पास फायरआर्म लाइसेंस भी था.

हमलावर ने हमले के बाद स्कूल के एक बाथरूम में जाकर खुद को भी गोली मार ली. पुलिस का कहना है कि यह युवक पहले से किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं था और पुलिस के रिकॉर्ड में उसका कोई आपराधिक इतिहास दर्ज नहीं था.

कौन था हमलावर

अभी तक पुलिस ने इस युवक की पहचान सार्वजनिक नहीं की है. हालांकि यह स्पष्ट है कि वह ग्राज़ क्षेत्र का निवासी था और उसी स्कूल का पूर्व छात्र था जहां हमला हुआ. जानकारी के अनुसार, वह स्कूल से अनसैटिस्फैक्टरी एग्जिट के बाद गहरे अवसाद और गुस्से में था. हमले के पीछे बदले की भावना को प्रमुख वजह माना जा रहा है, लेकिन जांच अभी जारी है.


source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar