ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न, राजनांदगांव में निकाली गई तिरंगा यात्रा
- May 18, 2025
- 0
Last Updated:May 18, 2025, 22:23 IST Tiranga Yatra: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने तिरंगा यात्रा के दौरान कहा कि यह यात्रा राजनांदगांव की सामूहिक आवाज़ है, जहां
Last Updated:May 18, 2025, 22:23 IST Tiranga Yatra: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने तिरंगा यात्रा के दौरान कहा कि यह यात्रा राजनांदगांव की सामूहिक आवाज़ है, जहां
Last Updated:
राजनांदगांवः ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के साहस को सम्मानित करने के लिए शहर में निगम कार्यालय के पास से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली गई और इसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए.
बताते चलें कि देशभर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है, इसी के तहत राजनांदगांव में भी यह यात्रा निकाली गई. तिरंगा यात्रा नगर निगम कार्यालय के पास से शुरू होकर गायत्री मंदिर चौक और अन्य मार्गों से होते हुए जय स्तंभ चौक पर समाप्त हुई. इस यात्रा में भारतीय सेना के जयघोष के साथ गणमान्य नागरिक, क्षेत्रवासी, और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे.
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने तिरंगा यात्रा के दौरान कहा कि यह यात्रा राजनांदगांव की सामूहिक आवाज़ है, जहां सभी धर्म, समाज, संगठन और राजनीतिक दल एकत्र हुए है. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय सेना पूरी तरह तैयार है और उसका मुकाबला करना किसी के बस की बात नहीं है. इस अभियान ने देशभर में भारतीय सेना के साहस और तत्परता की सराहना की है. इसी क्रम में राजनांदगांव में निकाली गई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग और सामाजिक संगठन शामिल हुए.

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखता हूं. मुझे बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मैंने मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. डिजिटल में पांच साल से ज्या…और पढ़ें
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखता हूं. मुझे बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मैंने मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. डिजिटल में पांच साल से ज्या… और पढ़ें
