February 20, 2026
Trending

एशियन एथलेटिक्स: गुलवीर ने सोने से खोला खाता, सेबेस्टियन ने भी जीता मेडल

  • May 27, 2025
  • 0

Last Updated:May 27, 2025, 16:21 IST Asian Athletics 2025: गुलवीर सिंह ने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला गोल्ड जीता है. गुलवीर सिंह ने पुरुषों की

एशियन एथलेटिक्स: गुलवीर ने सोने से खोला खाता, सेबेस्टियन ने भी जीता मेडल

Last Updated:

Asian Athletics 2025: गुलवीर सिंह ने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला गोल्ड जीता है. गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में यह मेडल जीता है.

एशियन एथलेटिक्स: गुलवीर ने सोने से खोला खाता, सेबेस्टियन ने भी जीता मेडल

Yashoraj IT Solutions

गुलवीर सिंह ने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता. सर्विन सेबेस्टियन (इनसेट) को ब्रॉन्ज मेडल मिला. Photo Credit: SAI Media X

गुमी (दक्षिण कोरिया). गुलवीर सिंह ने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया. एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट गुलवीर ने 28 मिनट 38.63 सेकंड का समय लेकर यह मेडल जीता. यह एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत का पहला गोल्ड है. गुलवीर इस चैंपियनशिप की 10,000 मीटर दौड़ में गोल्ड जीतने वाले तीसरे भारतीय हैं. उनसे पहले हरिचंद (1975) और जी. लक्ष्मण (2017) यह मेडल जीत चुके हैं.

भारत को 26 वर्षीय गुलवीर सिंह 10,000 मीटर दौड़ में गोल्ड की उम्मीद थी, जिस पर वे खरा उतरे. गुलवीर से यह उम्मीद उनके इसी साल के प्रदर्शन की वजह से थी. उन्होंने इसी साल 10,000 मीटर दौड़ में 27:00.22 सेकंड का समय निकालकर नेशनल रिकॉर्ड बनाया था. गुलवीर मंगलवार को एशियन एथलेटिक्स में अपने नेशनल रिकॉर्ड के आसपास तो नहीं पहुंचे लेकिन सोना जीतने में कामयाब रहे. जापान के मेबुकी सुजुकी (28:43.84) ने रजत और बहरीन के अल्बर्ट किबिची रोप (28:46.82) ने कांस्य पदक अपने नाम किया.

इससे पहले दिन में सर्विन सेबेस्टियन ने पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में एक घंटा 21 मिनट और 13.60 सेकंड (1:21:13.60) का समय लेकर भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया.  चीन के वांग झाओझाओ (1:20:36.90) और जापान के केंटो योशिकावा (1:20:44.90) ने क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीता. सेबेस्टियन का समय उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 1:21:23 से थोड़ा अधिक था, जो उन्होंने इस वर्ष फरवरी में उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के दौरान बनाया था. इस स्पर्धा में भाग ले रहे एक अन्य भारतीय खिलाड़ी अमित 1:22:14.30 समय के साथ पांचवें स्थान पर रहे.

भारत ने दक्षिण कोरिया में चल रही एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 59 सदस्यीय दल भेजा है। भारत ने पिछली बार इस चैंपियनशिप में 27 पदक जीते थे.

authorimg

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homesports

एशियन एथलेटिक्स: गुलवीर ने सोने से खोला खाता, सेबेस्टियन ने भी जीता मेडल

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar