February 20, 2026
Trending

एनटीए ने वेबसाइट से क्यों हटाई जेईई जेईई मेन सेशन-2 फाइनल आंसर-की?

  • April 17, 2025
  • 0

Live now Last Updated:April 17, 2025, 21:36 IST JEE Main Result 2025 Live Updates: जेईई मेन 2025 सेशन-2 परीक्षा के लिए करीब 10 लाख रजिस्ट्रेशन हुए थे. रिजल्ट

एनटीए ने वेबसाइट से क्यों हटाई जेईई जेईई मेन सेशन-2 फाइनल आंसर-की?

Live now

Yashoraj IT Solutions

Last Updated:

JEE Main Result 2025 Live Updates: जेईई मेन 2025 सेशन-2 परीक्षा के लिए करीब 10 लाख रजिस्ट्रेशन हुए थे. रिजल्ट जारी होने के बाद स्कोर ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक किया जा सकेगा.

एनटीए ने वेबसाइट से क्यों हटाई जेईई जेईई मेन सेशन-2 फाइनल आंसर-की?

JEE Main Result 2025 : सेशन-2 के लिए 10 लाख रजिस्ट्रेशन हुए थे.

JEE Main Result 2025 Live Updates: जेईई मेन 2025 अप्रैल सेशन की परीक्षा के लिए करीब 10 लाख रजिस्ट्रेशन थे. पेपर-1 की परीक्षा 2 अप्रैल से आठ अप्रैल तक हुई थी. जबकि पेपर-2 परीक्षा नौ अप्रैल को आयोजित की गई थी. एनटीए ने सेशन-2 के पेपर-1 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है. इसमें एजेंसी ने दो प्रश्न ड्रॉप कर दिए हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षार्थी अपना स्कोर ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. एनटीए सीजन 2 जल्ट के साथ जेईई एडवांस्ड कटऑफ भी जारी करेगा.

जेईई मेन रिजल्ट 2025 : जेईई मेन परीक्षार्थियों ने एनटीए पर खड़े किए सवाल

एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन-2 की फाइनल आंसर-की जारी करने के करीब एक घंटे बाद ही अपनी वेबसाइट के News & Events सेक्शन से हटा दी. जिसके बाद जेईई मेन परीक्षार्थियों नेएनटीए पर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया है. उनका कहना है कि अगर पारदर्शिता है तो एक घंटे बाद ही फाइनल आंसर-की क्यों हटा ली. साथ ही अभ्यर्थी फाइनल आंसर-की में सिर्फ दो ही प्रश्न ड्रॉप करने से भी खफा हैं. उनका कहना है कि एक्सपर्ट्स ने 19 प्रश्न गलत बताए थे.

जेईई मेन रिजल्ट 2025 : एनटीए ने वेबसाइट से हटाई जेईई मेन फाइनल आंसर-की

एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन-2 के पेपर-2 की फाइनल आंसर-की जारी करने के बाद अब अपनी वेबसाइट से हटा ली है. हालांकि ऐसा क्यों किया गया, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है अभी तक. एनटीए ने इसके बारे में अपने एक्स हैंडल पर भी कुछ नहीं लिखा है.

जेईई मेन रिजल्ट 2025 : जेईई मेन 2025 सेशन-2 रिजल्ट कैसे कर पाएंगे चेक?

  • स्टेप 1: आधिकारिक JEE Main रिजल्ट वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: “View score card” या “View JEE Main 2025 Session Two result.” विकल्प चुनें.
  • स्टेप 3: अपना अप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
  • स्टेप 4: आपका पूरा NTA JEE Main रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसमें आपके स्कोर प्रदर्शित होंगे.
  • स्टेप 5: भविष्य के रेफरेंस के लिए JEE रिजल्ट पेज का प्रिंट आउट लेना और उसे सेव करना न भूलें.

 

जेईई मेन रिजल्ट 2025 : जेईई मेन सेशन-2 पेपर-1 से NTA ने हटाए कौन-कौन से प्रश्न?

जेईई मेन 2025 सेशन-2 के पेपर-1 (बीई/बीटेक) से एनटीए ने दो प्रश्न (3 अप्रैल शिफ्ट-1-डोमेस्टिक) से क्वेश्चन आईडी- 347577562 और 2 अप्रैल, शिफ्ट-1, इंटरनेशनल, फिजिक्स सेक्शन से क्वेश्चन आईडी 347577939 को हटा दिया है. इनका मूल्यांकन नहीं किया गया है. स्टैंडर्ड पॉलिसी के अनुसार, हटाए गए प्रश्नों के लिए परीक्षार्थियों को पूरे अंक मिलेंगे. चाहे उसे सॉल्व किया है या नहीं.

जेईई मेन रिजल्ट 2025 : फाइनल आंसर-की में 2 प्रश्न ड्रॉप

जेईई मेन सेशन- 2 की फाइनल आंसर-की में एनटीए ने दो प्रश्न ड्रॉप किया है. प्रोविजनल आंसर-की जारी होने पर एक्सपर्ट्स ने 90 में से 19 प्रश्न गलत बताया था.

जेईई मेन रिजल्ट 2025: जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए न्यूनतम कटऑफ

जेईई एडवांस्ड में शामिल होने के लिए जेईई मेन में अधिकतम 2.5 लाख रैंक होनी चाहिए. एक्सपर्ट्स के अनुसार जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी में क्वॉलिफाइंग कटऑफ मार्क्स हासिल करने होंगे. जनरल कैटेगरी के लिए कऑफ 86 अंक, ईडब्ल्यूएस के लिए 84 अंक, ओबीसी उम्मीदवारों को न्यूनतम 82 अंक, एससी उम्मीदवारों के लिए 60 अंक हो सकता है.

जेईई मेन रिजल्ट 2025: आज खत्म हो सकता है रिजल्ट का इंतजार

जेईई मेन 2025 सेशन-2 के पेपर-1 (बीई/बीटेक) का रिजल्ट आज जारी होने का अनुमान है. फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद यह कयास अब और भी मजबूत हो गया है.

 

जेईई मेन रिजल्ट 2025: जेईई मेन 2025 सेशन 2 फाइनल आंसर की जारी

एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन-2 परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है. इसे jeemain.nta.nic.in पर डाउनलोड किया जा सकता है.

homecareer

एनटीए ने वेबसाइट से क्यों हटाई जेईई जेईई मेन सेशन-2 फाइनल आंसर-की?

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar