February 21, 2026
Trending

एक बार में 52 कैन बीयर पीने वाला मैच रैफरी रिटायर, फ्लाइट में बनाया था रिकॉर्ड

  • May 2, 2025
  • 0

Last Updated:May 02, 2025, 07:01 IST 1987 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने में अहम योगदान देने वाले और 14 साल तक आईसीसी के साथ बतौर मैच

एक बार में 52 कैन बीयर पीने वाला मैच रैफरी रिटायर, फ्लाइट में बनाया था रिकॉर्ड

Last Updated:

1987 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने में अहम योगदान देने वाले और 14 साल तक आईसीसी के साथ बतौर मैच रेफरी काम करने वाले डेविड बून अब रिटायर हो गए. शानदार व्यक्तित्व के मालिक बून ने ऑस्ट्रेलिया से इंग्लैंड…और पढ़ें

एक बार में 52 कैन बीयर पीने वाला मैच रैफरी रिटायर, फ्लाइट में बनाया था रिकॉर्ड

Yashoraj IT Solutions

फ्लाइट में 52 कैन बीयर पीकर रिकॉर्ड बनाने वाले मैच रेफरी डेविड बून रिटायर

हाइलाइट्स

  • डेविड बून ने 14 साल तक आईसीसी के लिए काम किया.
  • बून ने ऑस्ट्रेलिया से इंग्लैंड जाते वक्त 52 कैन बीयर पीने का रिकॉर्ड बनाया.
  • बून ने 87 टेस्ट, 183 वनडे और 119 टी20 मैचों में अंपायरिंग की.

नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर समय समय पर कुछ ऐसे कैरेक्टर आए जिनको आप चाहकर भी भूल नहीं पाएंगे . 80 और 90 के दशक में एक ऐसा किरदार मैदान पर आया जिसकी बल्लेबाजी कम उसका लुक और पर्सनाल्टी चर्चा में रही. बड़ी बड़ी मूंछे और शानदार पुल और कट शॉट ने इस शख्स को हमेशा चर्चा में रखा. खेल छोड़ने के बाद भी ये शख्स खेल से जुड़ा रहा और 14 साल बतौर मैच रेफरी काम किया. बात हो रही है  डेविड बून की.

हाल में संन्यास लेने वाले आईसीसी मैच रेफरी डेविड बून ने कहा कि गेंद से छेड़छाड़ और सुरक्षा मुद्दे उनके लिए सबसे बड़ी चुनौतियां थीं जिनका उन्होंने अपने 14 साल के कार्यकाल के दौरान सामना किया।बून ने पुरुषों के क्रिकेट में 87 टेस्ट, 183 वनडे और 119 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों और महिलाओं के सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में रेफरी की भूमिका निभाई.

बून का बीयर पीने का रिकॉर्ड 

1987 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो रहे डेविड बून ने 1989 में इंग्लैंड दौरे पर  एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर के दौरान 32 अर्धशतक लगाए, लेकिन शायद उनकी सबसे प्रभावशाली ‘उपलब्धि’ वह थी जब उन्होंने 1989 की एशेज से पहले इंग्लैंड की फ्लाइट में विक्टोरिया बिटर के 52 कैन बीयर पी  गए थे. इससे पहले, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर द्वारा बनाया गया प्रतिष्ठित रिकॉर्ड 44 बियर का था, जो उन्होंने कैरेबियन दौरे से लौटते समय विमान में डग वाल्टर्स और रॉड मार्श द्वारा बनाया था. जब ऑस्ट्रेलियाई टीम की क्वांटास फ्लाइट सिंगापुर में रुकी, तब तक बून ने 22 बियर पी ली थीं, तो ऐसा लगा कि रिकार्ड खतरे में है.बून के टीम के साथी डीन जोन्स के अनुसार, बाद में यात्रा के दौरान वह सो गए थे और जब विमान के कप्तान ने घोषणा की कि बून ने रिकार्ड तोड़ दिया है, तो तालियों की गड़गड़ाहट से उनकी नींद खुली.

बतौर रेफरी शानदार सफऱ 

ऑस्ट्रेलिया के 64 वर्षीय पूर्व सलामी बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय मैचों में रेफरी से मिली खुशी और चुनौतियों पर बात की. खेल के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे जुड़ाव को जारी रखने के लिए वह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) में निदेशक के रूप में शामिल होंगे. बून ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ऐसी चुनौतियां हैं जिनका आपको हर दिन सामना करना पड़ता है. आप हर दिन कुछ न कुछ सीखते हैं। मुझे लगता है कि कुछ ऐसी चीजें हैं जो थोड़ी चुनौतीपूर्ण हैं. ’’अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में बून ने कहा, ‘‘जब मैंने पहली बार शुरुआत की थी तो उनमें से एक चुनौती गेंद से छेड़छाड़ की थी जो मुझे बहुत चुनौतीपूर्ण लगी. आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने बून के संन्यास पर कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की ओर से मैं आईसीसी मैच रेफरी के रूप में डेविड बून की उत्कृष्ट सेवा के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं.उन्होंने कहा, ‘‘उनके पेशेवर रवैये और ईमानदारी ने खेल के सभी मैच अधिकारियों के लिए एक मानक स्थापित किया है. ’’

homecricket

एक बार में 52 कैन बीयर पीने वाला मैच रैफरी रिटायर, फ्लाइट में बनाया था रिकॉर्ड

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar