February 20, 2026
Trending

उमस निकाल रहा जान, मगर कई जगहों पर धूल भरी आंधी और बारिश, जानें दिल्ली का हाल

  • April 20, 2025
  • 0

Last Updated:April 20, 2025, 06:11 IST Today Weather: दिल्ली में शुक्रवार की शाम को मौसम ऐसा हो गाया था, मानों गर्मी नहीं बरसात की शाम हो. तेज आंधी

उमस निकाल रहा जान, मगर कई जगहों पर धूल भरी आंधी और बारिश, जानें दिल्ली का हाल

Last Updated:

Today Weather: दिल्ली में शुक्रवार की शाम को मौसम ऐसा हो गाया था, मानों गर्मी नहीं बरसात की शाम हो. तेज आंधी और बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया था. मगर, अब दिल्ली, नोएडा और आसपास के इलाकों में मानों उमस जान निका…और पढ़ें

उमस निकाल रहा जान, मगर कई जगहों पर धूल भरी आंधी और बारिश, जानें दिल्ली का हाल

Yashoraj IT Solutions

देश भर में आज मौसम कैसा रहने वाला है, जानें रविवार के मौसम का अपटेड.

हाइलाइट्स

  • दिल्ली में तेज आंधी और बारिश से मौसम खुशनुमा हुआ.
  • महाराष्ट्र, गुजरात, केरल में हीट वेव का अलर्ट जारी.
  • पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना.

Today Weather: अप्रैल के महीने ने मौसम के सभी रंग देख लिए. भीषण गर्मी की शुरूआत, आंधी और बारिश से मौसम लगातार बदलता रहा. पिछले दो दिनों में मौसम ने कई बार करवट बदले. पश्चिमी विक्षोभ और एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन और हवाओं की ट्रफ ने मौसम का काफी प्रभावित किया है. अप्रैल के दूसरे हफ्ते से देश के कई राज्यों में बारिश का दौर शुरू हुआ, 19 अप्रैल तक चला. अभी भी कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई जा रही है. मगर, बारिश का दौर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है और मौसम विभाग लोगों को भीषण गर्मी और लू के चेताना शुरू कर दिया है. चलिए जानते हैं आज के वेदर अपडेट के बारे में.

वीकेंड पर मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम सुहाना रहने का पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. बता दें कि शुक्रवार को शहर के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ते पारे के स्तर से कुछ राहत दी. नरेला, पीतमपुरा और मयूर विहार में वेदर स्टेशन पर 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई. IMD ने कहा, ‘दिल्ली में दोबारा बादलों का एक नया समूह आया है, जिससे बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ-साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. हालांकि, मौसम का इस सिस्टम को तेजी से निकलने की भी उम्मीद है. आसान भाषा में भीषण गर्मी के लिए तैयार हो जाइये.

कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश के साथ-साथ तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख में अगले दो दिनों तक 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ-साथ बारिश हो सकती है. साथ ही इन राज्यों में हिमपात की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज तेज हवाओं के साथ बारिश और हल्की बर्फबारी होने की संभावना है. पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में धूल भरी आंधी तो उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में बारिश का दौर खत्म हो चुका है और कई जिलों के लिए हीट वेव अलर्ट जारी किया जा चुका है. पश्चिमी राजस्थान और उत्तर प्रदेश कुछ जिलों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश की भी संभावना जताई गई है.

पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले 5 दिनों तक बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वोत्तर के राज्यों में 4 से 5 दिनों तक बारिश होने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 22 से 25 अप्रैल तक, वहीं झारखंड और उड़ीसा में बारिश की बौछारें देखने को मिल सकती हैं. इधर दक्षिण के राज्यों केरल, माहे, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हीट वेव के साथ-साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल में वज्रपात के साथ-साथ भारी बारिश की संभावना है.

homenation

उमस निकाल रहा जान, मगर कई जगहों पर धूल भरी आंधी और बारिश, जानें दिल्ली का हाल

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar