February 21, 2026
Trending

उत्तर पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनें रद्द…कुछ का बदला समय, चेक करें डिटेल

  • April 26, 2025
  • 0

अजमेर. रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार अपग्रेडेशन का काम करता रहता है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो. इसी क्रम में अजमेर मण्डल के

उत्तर पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनें रद्द…कुछ का बदला समय, चेक करें डिटेल

अजमेर. रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार अपग्रेडेशन का काम करता रहता है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो. इसी क्रम में अजमेर मण्डल के मदार-मारवाड जं. रेलखंड के मध्य धारेश्वर यार्ड में ब्रिज संख्या 579 पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है.

Yashoraj IT Solutions

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रिज मरम्मत कार्य के चलते अजमेर मण्डल के मदार-मारवाड जं. रेलखंड के मध्य धारेश्वर यार्ड में ब्रिज संख्या 579 पर ट्रैफिक ब्लॉक किए जाने के कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. इस जरूरी कार्य के चलते कुछ ट्रेनें आंशिक रद्द रहेंगी, तो कुछ ट्रेनों को दूसरे रूट से चलाया जाएगा, तो आप भी इस रूट पर यात्रा करने वाले हैं, तो ट्रेनों का रूट और टाइमिंग नोट कर लीजिए.

आंशिक रद्द रेल सेवाएं

1. गाड़ी संख्या 19735, जयपुर-मारवाड जं. रेल सेवा जो दिनांक 28.04.25 को जयपुर से प्रस्थान करेगी यह रेल सेवा ब्यावर तक ही संचालित होगी और यह रेल सेवा ब्यावर-मारवाड़ जं. स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
2. गाड़ी संख्या 19736, मारवाड जं.-जयपुर रेल सेवा दिनांक 28.04.25 को मारवाड़ जं. के स्थान पर ब्यावर से संचालित होगी और यह रेल सेवा मारवाड जं.-ब्यावर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.

रीशिड्यूल रेल सेवाएं

1. गाड़ी संख्या 19411, साबरमती-दौलतपुर चौक रेल सेवा दिनांक 28.04.25 को साबरमती से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी.
2. गाड़ी संख्या 19401, साबरमती-लखनऊ रेल सेवा दिनांक 28.04.25 को साबरमती से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 15 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी.
3. गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेल सेवा दिनांक 27.04.25 को श्रीगंगानगर से अपने निर्धारित समय से 04 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी.

रेगुलेट रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 14802, इंदौर-जोधपुर रेल सेवा जो दिनांक 28.04.25 को इंदौर से प्रस्थान करेगी यह रेल सेवा अजमेर-सोजत रोड के मध्य 01 घंटे 15 मिनट रेगुलेट रहेगी.
2. गाड़ी संख्या 20938, दिल्ली सराय-पोरबंदर रेल सेवा जो दिनांक 28.04.25 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी यह रेल सेवा अजमेर-सोजत रोड के मध्य 30 मिनट रेगुलेट रहेगी.

मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर -काठगोदाम रेल सेवा जो दिनांक 28.04.25 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग जोधपुर-मेड़ता रोड-फुलेरा होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना व कुचामन सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

2. गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम- जैसलमेर रेल सेवा जो दिनांक 27.04.25 को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी वह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-मेड़ता रोड-जोधपुर होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना व मेड़ता रोड स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar