February 19, 2026
Trending

इस खेती से मालामाल बना यूपी का किसान! सिर्फ 75 दिनों में होती है तैयार

  • June 9, 2025
  • 0

Last Updated:June 09, 2025, 08:47 IST Sweet Corn Farming: रामपुर के किसान वीरेंद्र सिंह ने 10 एकड़ में सिंजेंटा शुगर 75 वैरायटी की स्वीट कॉर्न की खेती कर

इस खेती से मालामाल बना यूपी का किसान! सिर्फ 75 दिनों में होती है तैयार

Last Updated:

Sweet Corn Farming: रामपुर के किसान वीरेंद्र सिंह ने 10 एकड़ में सिंजेंटा शुगर 75 वैरायटी की स्वीट कॉर्न की खेती कर लाखों की कमाई कर रहे हैं. यह किस्म 75 दिन में तैयार होती है और बाजार में बेहद पसंद की जाती है.

X

Yashoraj IT Solutions
स्वीट

स्वीट कॉर्न की खेती.

हाइलाइट्स

  • वीरेंद्र सिंह ने 10 एकड़ में स्वीट कॉर्न की खेती की.
  • स्वीट कॉर्न की सिंजेंटा शुगर 75 किस्म 75 दिनों में तैयार होती है.
  • दिल्ली, मेरठ, हल्द्वानी और बरेली में स्वीट कॉर्न की अच्छी मांग है.

अंजू प्रजापति/रामपुर: पारंपरिक खेती से आगे बढ़ते हुए रामपुर के किसान अब मुनाफे वाली फसलों की ओर रुख कर रहे हैं. तहसील सदर के गांव जगतपुर के किसान वीरेंद्र सिंह ने स्वीट कॉर्न की खेती शुरू कर एक मिसाल कायम की है. वीरेंद्र सिंह पिछले 25 सालों से स्वीट कॉर्न उगा रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने 10 एकड़ ज़मीन में सिंजेंटा शुगर 75 वैरायटी लगाई है.  इस खेती से वह लाखों की कमाई करते हैं.

वीरेंद्र सिंह बताते हैं कि यह किस्म स्वाद में बेहद मीठी होती है और बाजार में खूब पसंद की जाती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह फसल करीब 75 दिन में तैयार हो जाती है. जब फसल तैयार होती है, तो उसे लोकल मंडी से लेकर दिल्ली, मेरठ, हल्द्वानी और बरेली तक भेजा जाता है. जहां इसकी अच्छी कीमत मिलती है.

इस किस्म की कई खूबियां हैं. सबसे पहले तो इसका स्वाद काफी मीठा होता है, जो इसे आम भुट्टे से अलग बनाता है. दूसरा इसकी पैदावार भी अच्छी होती है यानी कम ज़मीन में भी किसान को ज्यादा मुनाफा मिल सकता है. इसके अलावा यह किस्म कुछ आम बीमारियों के प्रति भी काफी हद तक प्रतिरोधी होती है, जिससे फसल खराब होने की संभावना कम रहती है. इस किस्म के भुट्टे देखने में भी आकर्षक होते हैं लंबे और बेलनाकार. यही वजह है कि ताजा बेचने के साथ-साथ यह फसल प्रोसेसिंग यानी डिब्बाबंद या पैक करने के लिए भी सही रहती है.

वीरेंद्र सिंह जैसे किसान यह दिखा रहे हैं कि अगर सही जानकारी और मेहनत के साथ काम किया जाए, तो खेती में भी अच्छी कमाई की जा सकती है. अगर आप भी खेती में कुछ नया करना चाहते हैं तो स्वीट कॉर्न की यह किस्म आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.

homeagriculture

इस खेती से मालामाल बना यूपी का किसान! सिर्फ 75 दिनों में होती है तैयार

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar