February 21, 2026
Trending

इस अस्पताल में फ्री हो रही किडनी पेशेंट की डायलिसिस, हफ्ते में दो बार सुविधा

  • May 1, 2025
  • 0

Last Updated:May 01, 2025, 13:19 IST मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में किडनी पेशेंट को खासी सुविधा मिल रही है. यहां के सरकारी अस्पताल में मरीज अब फ्री में

इस अस्पताल में फ्री हो रही किडनी पेशेंट की डायलिसिस, हफ्ते में दो बार सुविधा

Last Updated:

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में किडनी पेशेंट को खासी सुविधा मिल रही है. यहां के सरकारी अस्पताल में मरीज अब फ्री में डायलिसिस करवा रहे हैं. इससे उनको 2000 रुपये तक की बचत हो जा रही है.

X

Yashoraj IT Solutions
जानकारी

जानकारी देते मरीज 

हाइलाइट्स

  • बुरहानपुर में फ्री किडनी डायलिसिस सुविधा
  • सरकारी अस्पताल में सप्ताह में दो बार डायलिसिस
  • डायलिसिस से मरीजों को 2000 रुपये की बचत

Burhanpur News: मध्य प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में अब बुरहानपुर के सरकारी अस्पताल में किडनी के मरीजों का निशुल्क डायलिसिस किया जा रहा है. प्रभारी अधिकारी आर्यन गढ़वाल ने बताया कि यहां पर पांच मशीनें लगी हुई हैं, जिनसे एक साथ पांच मरीजों का निशुल्क डायलिसिस किया जाता है. किडनी के मरीजों को सप्ताह में दो बार डायलिसिस की जरूरत होती है. अगर यही डायलिसिस निजी अस्पताल में करवाया जाए तो 1500 से ₹2000 का खर्च आता है, लेकिन यहां पर यह उपचार निशुल्क होता है.

अभी हमारे पास 25 से अधिक एक्टिव मरीज हैं, जो नियमित रूप से यहां डायलिसिस करवाने आते हैं. हमारा उद्देश्य है कि हर मरीज को बेहतर सुविधा मिले, इसलिए मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. एक बार में पांच मरीजों का डायलिसिस हो जाता है. डायलिसिस वार्ड में मरीजों ने बताया कि हमें सप्ताह में दो बार डायलिसिस करवाना पड़ता है. अगर यह बाहर करवाते हैं तो हर बार 1500 से ₹2000 खर्च आता है, लेकिन अब जिला अस्पताल में निशुल्क डायलिसिस हो रहा है. यहां कोई परेशानी नहीं होती. स्टाफ भी देखभाल करता है. पहले यह यूनिट बंद थी. लेकिन, अब हमें आसानी हो रही है.

पूरी तरह फ्री 
लोकल 18 की टीम ने जब प्रभारी अधिकारी आर्यन गढ़वाल से बात की तो उन्होंने बताया कि यह डायलिसिस यूनिट संचालित हो रही है. यहां पर अभी 25 से अधिक एक्टिव मरीज हैं, जिनका डायलिसिस किया जाता है. पांच मशीनें लगी हुई हैं, जिनसे हम डायलिसिस करते हैं. यह पूरी तरह से निशुल्क होता है.

homemadhya-pradesh

इस अस्पताल में फ्री हो रही किडनी पेशेंट की डायलिसिस, हफ्ते में दो बार सुविधा

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar