February 20, 2026
Trending

इन दो शहरों के बीच चलेगी देश की पहली स्लीपर वंदेभारत, जानें पूरा रूट

  • June 2, 2025
  • 0

Last Updated:June 02, 2025, 12:56 IST India First Vande Bharat Express : देश की पहली स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से मुंबई के बीच

इन दो शहरों के बीच चलेगी देश की पहली स्लीपर वंदेभारत, जानें पूरा रूट

Last Updated:

India First Vande Bharat Express : देश की पहली स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से मुंबई के बीच चलेगी. ट्रेन का रूट लगभग फाइनल हो गया है. जल्द ही टाइम टेबल जारी किया जाएगा. आइये जानत…और पढ़ें

इन दो शहरों के बीच चलेगी देश की पहली स्लीपर वंदेभारत, जानें पूरा रूट

Yashoraj IT Solutions

देश की पहली स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन लखनऊ-मुंबई के बीच चलेगी…

लखनऊ. देश की पहली स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई के बीच चलेगी. रूट सर्वे पूरा हो चुका है और जल्द ही टाइम टेबल जारी किया जाएगा. पूरी संभावना है कि जुलाई से ट्रेन चलने लगेगी. आगरा से मुंबई का सफर 1350 किलोमीटर का सफर आरामदायक और आसान हो जाएगा. फिलहाल लखनऊ-मुंबई के बीच ट्रेनों को 16 से 17 घंटे का समय लगता है लेकिन स्लीपर वंदेभारत 10 घंटे में सफर पूरा करेगी. नई स्लीपर वंदे भारत अलीगढ़ से आगरा होते हुए मुंबई पहुंचेगी.

जानकारी के मुताबिक, पिछले 6 महीने से इस रूट का सर्वे चल रहा था. इससे पहले कानपुर-मथुरा-आगरा के रास्ते स्लीपर वंदेभारत को मुंबई तक चलाने का प्रपोजल आया था. फिर बरेली से आंवला-चंदौसी-मुरादाबाद-गाजियाबाद-निजामुद्दीन होते हुए आगरा और मुंबई तक का रूट देखा गया. अंत में बरेली जंक्शन होकर मुंबई जाने का रूट फाइनल किया गया. अब यह ट्रेन लखनऊ से हरदोई–बरेली जंक्शन-मुरादाबाद-गाजियाबाद-निजामुद्दीन, आगरा होते हुए मुंबई जाएगी. नए रूट से उत्तर भारत के कई जिलों कवर हो जांएगे. इस रूट के यात्रियों का मुंबई तक का सफर आरामदायक हो जाएगा.

हफ्ते में 4 दिन चलेगी ट्रेन
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह ट्रेन हफ्ते में चार दिन चलेगी. ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे जिसमें एसी फर्स्ट, एसी सेकेंड, और एसी थर्ड के अलावा, दो SLR कोच भी होंगे. ट्रेन में 1200 यात्री सफर कर सकेंगे. तेज, आधुनिक और बेहद आरामदायक ये ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा को बेहद आरामदायक बनाएगी. टाइम टेबल जारी करने को लेकर जून के अंत में रेलवे अधिकारियों की मीटिंग होनी है. लखनऊ-बरेली जंक्शन, आगरा होते हुए मुंबई जाने वाले यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा है. फिलहाल, इस रूट पर बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस, लाल कुआं-बांद्रा टर्मिनल चलती है, इसलिए सीट को लेकर काफी दिक्कत रहती है.

authorimg

Chaturesh Tiwari

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeuttar-pradesh

इन दो शहरों के बीच चलेगी देश की पहली स्लीपर वंदेभारत, जानें पूरा रूट

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar