इधर पाकिस्तान लगातार कर रहा ड्रोन अटैक, जयशंकर संग PM मोदी की बैठक
- May 9, 2025
- 0
India Pakistan War News Live Updates: भारत और पाकिस्तान के बीच आज चौथे दिन भी सीमा पर जंग जैसे हालात हैं. पाकिस्तान की तफ से राजस्थान से लेकर
India Pakistan War News Live Updates: भारत और पाकिस्तान के बीच आज चौथे दिन भी सीमा पर जंग जैसे हालात हैं. पाकिस्तान की तफ से राजस्थान से लेकर
India Pakistan War News Live Updates: भारत और पाकिस्तान के बीच आज चौथे दिन भी सीमा पर जंग जैसे हालात हैं. पाकिस्तान की तफ से राजस्थान से लेकर पंजाब और जम्मू-कश्मीर से सटी सीमाओं पर उकसावे की कार्रवाई की गई है. पाकिस्तान के ड्रोन भारतीय सीमा में नजर आए. जैसलमेर, अमृतसर, फिरोजपुर, होशियारपुर, पठानकोर्ट, पुंछ, जम्मू, कठुआ में पाकिस्तान के ड्रोन देखे गए. पाक्रिसतान की तरफ से लगातार मिसाइल फायर किए जा रहे हैं. जवाब में भारत के एयर डिफेंस सिस्टम आसिम मुनीर की सेना को मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं. श्रीनगर से लेकर चंडीगढ़, बाडमेर तरनतारन हर जगह ब्लैकआउट कर दिया गया है.
पाकिस्तान की हरकतें उसकी हताशा को दर्शाती हैं. उसने नागरिक उड़ानों को ढाल बनाकर और हवाई क्षेत्र खुला रखकर ड्रोन हमले किए, जो अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है. भारत ने न केवल इन हमलों को नाकाम किया, बल्कि जवाब में पाकिस्तान के वायु रक्षा ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें लाहौर का एक रडार सिस्टम नष्ट हुआ. यह भारत की साइलेंट किलर हथियारों, जैसे रुद्रम-1, SCALP, और स्काई स्ट्राइकर ड्रोनों की क्षमता को दर्शाता है.
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: एक तरफ आज फिर पाकिस्तान की तरफ से सीमा पर लगातार ड्रोन अटैक किए जा रहे है. उधर, पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर पहुंचे. दोनों नेताओं के बीच बैठक हुई. इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी मौजूद थे. पाकिस्तान के साथ निपटने के लिए आगे की रणनीति पर इस दौरान चर्चा हुई.
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: राजस्थान में इस वक्त पाकिस्तान की तरफ से लगातार ड्रोन अटैक किए जा रहे हैं. फलोदी में भारतीय सेना के एयरबेज के पास 10 पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया है. उधर पोखरण में पांच पाकिस्तानी ड्रोन जमीदोज किए गए हैं। पाकिस्तान बाज आने का नाम नहीं ले रहा है.
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: पाकिस्तान की संसद में एक सांसद में रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की जमकर क्लास लगाई. उन्होंने आसिफ द्वारा ब्रिटिश मीडिया के सामने बोलते हुए पाकिस्तान द्वारा पहले आतंकियों को पाले जाने वाले बयान पर जमकर क्लास लगाई. महिला सांसद ने कहा कि अगर आपको अंग्रेजी बोलनी नहीं आती तो देश में कई पढ़े लिखे लोग हैं जो बात कर सकते हैं.
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: कल पाकिस्तान की मीडिया में लगातार खबर सामने आ रही थी कि दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच फोन पर बात हुई है. आज पाकिस्तान की आर्मी के प्रेस विंग यानी डीजी आईएसपीआर की तरफ से इसपर जवाब दिया गया. उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच कोई बात नहीं हुई.
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: फिरोजपुर के गांव खाई में पाकिस्तानी ड्रोन गिरने के कारण एक घर में लगी आग इस आग में एक ही परिवार के तीन सदस्य झुलसे उनको इलाज के लिए फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में करवाया गया भर्ती। इस हमले में कई कारें भी जल गई हैं.
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: पाकिस्तान की तरफ से अब आर्मी नहीं बल्कि आम लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. फिरोजपुर में एक फैमिली पाकिस्तानी ड्रोन का शिकार बनी. सामने आ रही तस्वीरों में युवक को खून से लथपथ देखा जा सकता है. तुरंत ही उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. शुरुआत में पाकिस्तान की तरफ से कहा गया कि कि केवल मिलिट्री से जुड़े संस्थानों को निशाना बनाया गया था. अब उन्होंने अपनी रणनीति को बदल लिया है.
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: जम्मू में सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ के दफ्तर पर भी पाकिस्तान ने हमला करने का प्रयास किया। ड्रोन की मदद से यह हमले किए गए। हालांकि यह ड्रोन भी भारत ने मार गिराए। पाकिस्तान की हर कायराना साजिश का भारत मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: आज IMF की बैठक में पाकिस्तान को दो नए बेल आउट प्रोग्राम पर चर्चा हुए. भारत ने पाकिस्तान के खराब ट्रैक रिकॉर्ड, सैन्य हस्तक्षेप और IMF फंड के दुरुपयोग की आशंका पर चिंता जताई. भारत ने कहा कि पाकिस्तान बार-बार IMF सहायता लेता है लेकिन सुधार नहीं करता, जिससे IMF की नीतियों की प्रभावशीलता पर सवाल उठता है. भारत ने चेताया कि ऐसे ऋण आतंकवाद को प्रोत्साहित कर सकते हैं और वैश्विक संस्थानों की साख को नुकसान पहुँचा सकते हैं. भारत ने मतदान में भाग नहीं लिया, और IMF ने भारत की बातों को संज्ञान में लिया.
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: आज IMF की बैठक में पाकिस्तान को दो नए बेल आउट प्रोग्राम पर चर्चा हुए. भारत ने पाकिस्तान के खराब ट्रैक रिकॉर्ड, सैन्य हस्तक्षेप और IMF फंड के दुरुपयोग की आशंका पर चिंता जताई. भारत ने कहा कि पाकिस्तान बार-बार IMF सहायता लेता है लेकिन सुधार नहीं करता, जिससे IMF की नीतियों की प्रभावशीलता पर सवाल उठता है. भारत ने चेताया कि ऐसे ऋण आतंकवाद को प्रोत्साहित कर सकते हैं और वैश्विक संस्थानों की साख को नुकसान पहुँचा सकते हैं. भारत ने मतदान में भाग नहीं लिया, और IMF ने भारत की बातों को संज्ञान में लिया.
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की तरफ से गीदड़भभकी दी गई है. कहा गया कि पाकिस्तान भी भारतीय हमलों का जवाब उतनी ही ताकत से देगा, जिसा भारत ने दिया है. एक दिन पहले आसिफ भारत के आगे रहम की भीक मांग रहे थे. तब वो कह रहा था कि भारत अग्रेशन बंद कर दे तो हम भी बंद कर देंगे. भारतीय सेना बॉर्डर पर पाकिस्तान के इस अग्रेशन का मुस्तैदी से जवाब दे रही है.
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर पर भी ड्रोन से हमला किया है. पाकिस्तान ने ड्रोन से यहां अग्रेशन दिखाने का प्रयास किया. हालांकि इस बार भी पाकिस्तान की यह चाल कामयाब नहीं हो पाई. इस ड्रोन को मार गिराया गया. इस घटना से साफ हो गया कि पाकिस्तान सिखों के खिलाफ हमले से भी बाज नहीं आ रहा.
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में भी पाकिस्तानक की तरफ से ड्रोन से हमला किया गया है. यह हमला भारत के सैन्य ठिकाने के पास किया गया है. हालांकि इस ड्रोन को भी एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से मार गिराया गया है. पाकिस्तान की हर हरकत का सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है.
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: पाकिस्तान की सेना की तरफ से आज जम्मू-कश्मीर के अवंतिपुरा में भी हमला किया गया. यह हमला साउथ कश्मीर के एयर फोर्स स्टेशन के पास हुआ. पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन भेज गए, जिसे बिना देरी किए एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से मार गिराया गया. उधर कुपवाड़ा में पूरी तरह से ब्लैक आउट है, गाड़ियां नीचे की तरफ आ रही हैं. पाकिस्तान की तरफ से हो रही शैलिंग केा देखते हुए लोग भाग रहे है.
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: पाकिस्तान की सेना की तरफ से आज सांभा AIIMS अस्पताल के पास हमला किया गया. यह हमला ड्रोन की मदद से किया गया. भारतीय सेना ने बिना देरी किया जवाबी कार्रवाई की. इस ड्रोन को मार गिराया गया. पाकिस्तान आज भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है.
भारत पाकिस्तान युद्ध लाइव अपडेट: पाकिस्तान की बेशर्म आर्मी गुरुवार की तर्ज पर ही आज भी जैसलमेर से लेकर बाडमेर और अमृतसर से जम्मू तक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले कर रही है. ड्रोन से यह हमले किए जा रहे हैं. भारत की तरफ से भी पाकिस्तान के इन हमलों का करारा जवाब दिया जा रहा है. सेना पाकिस्तान को उसी के अंदाज में जवाब दे रही है.
