Info Tech

इंतजार खत्म? Samsung के इन स्मार्टफोन में मिलने जा रहा One UI 7 अपडेट! टाइमलाइन लीक

Samsung ने जब से अपना नया यूजर इंटरफेस One UI 7 रिलीज किया है तब से ही फैंस को इसके रोलआउट का इंतजार है। लेकिन अभी तक यह इंतजार खत्म नहीं हुआ है। One UI 7 यूजर्स के लिए कई सारे बदलाव डिवाइस में लेकर आने वाला है। इसमें विजुअल भी बदलेंगे, नए फीचर्स जुड़ेंगे, और नेविगेशन भी बेहतर होगा। लेकिन रोलआउट के लिए अभी भी यूजर्स इंतजार में हैं। 

सैमसंग ने हाल ही में अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S25 पेश की थी जिसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि अब सभी डिवाइसेज में कंपनी नया One UI 7 रोलआउट कर देगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं है। अब एक लेटेस्ट अपडेट इस UI की लॉन्च टाइम लाइन का खुलासा कर रहा है। आइए जानते हैं कौन से डिवाइसेज में किस डेट तक यह नया यूजर इंटरफेस रोलआउट होने की उम्मीद है। 

सैमसंग के One UI 7 की  टाइमलाइन लीक हो गई है। टाइमलाइन को लीक करने वाले शख्स की ओर से दावा किया गया है कि जानकारी Samsung Romania की तरफ से एक जूम मीटिंग के दौरान शेयर की गई है। यहां पर हम आपको सैमसंग के उन सभी डिवाइसेज के बारे में बता रहे हैं जिनमें जल्द ही नया One UI 7 रोलआउट देखने को मिलने वाला है। हालांकि, यह जानकारी कोरे तौर पर एक लीक आधारित ही है। 

Galaxy S series
Galaxy S24/S24+/S24 Ultra: April 18
Galaxy S24 FE: April 18
Galaxy S23/S23+/S23 Ultra: April 25
Galaxy S23 FE: May 16
Galaxy S22/S22+/S22 Ultra: May 16
Galaxy S21/S21+/S21 Ultra: May 23
Galaxy S21 FE: May 23

Galaxy Z series
Galaxy Z Fold 6: April 18
Galaxy Z Fold 5: April 25
Galaxy Z Fold 4: May 16
Galaxy Z Fold 3: May 23
Galaxy Z Flip 6: April 18
Galaxy Z Flip 5: April 25
Galaxy Z Flip 4: May 16
Galaxy Z Flip 3: May 23

Galaxy A series
Galaxy A54: April 25
Galaxy A53: May 23
Galaxy A34: May 16
Galaxy A33: May 23

ऊपर बताई गई लिस्ट में कई डिवाइसेज के नाम नदारद हो सकते हैं। इनके अलावा अन्य डिवाइसेज भी अपडेट हासिल करेंगे। उदाहरण के लिए Galaxy F सीरीज में भी यह रोल आउट आएगा लेकिन यह साल के मध्य में देखने को मिल सकता है। 

One UI 7 में क्या है खास?
One UI 7 में कंपनी ने कई अपग्रेड इंटरफेस में किए हैं। अब फोन में बॉटम साइड में नया बार मिलता है जिसमें मौजूदा एक्टिविटी के लिए क्विक एक्सेस देता है जिसमें म्यूजिक प्लेबैक, टाइमर और नेविगेशन अपडेट शामिल हैं। अब इसमें नए ऐप आइकन मिलते हैं, जिनका लुक पहले से ज्यादा कलरफुल है। अब इन्हें पहचान पाना और अधिक आसान हो गया है। 

विजेट्स को भी बोल्ड लुक दिया गया है। कैमरा ऐप का मेकओवर किया गया है जिससे यह पहले से ज्यादा साफ सुथरी नजर आती है। अब इसमें आसान जूम कंट्रोल मिलते हैं। चार्जिंग एनिमेशन भी पहले से बेहतर हो गए हैं। अब फोन में वर्टीकल ऐप ड्राअर मिलता है। होम स्क्रीन पहले से अधिक कस्टमाइजेबल हो गई है। इसी तरह लॉक स्क्रीन में बदलाव हुए हैं। 
 

source

yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar

viral blogs

About Author

You may also like

Apple Watch
Info Tech

Apple Watch Series 10: The Future of Wearable Technology

Apple Watch Series 10 represents a significant leap forward in wearable technology. Combining cutting-edge hardware with innovative software, it offers