गोपालगंज. इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा पास किए छात्रों के लिये सबसे बड़ी अपडेट है. जय प्रकाश विश्वविद्यालय ने स्नातक में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सीबीसीएस सिलेबस पर आधारित स्नातक के सत्र 2025-29 में नामांकन के लिये इंटर या 12वीं पास छात्र- छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी होगी, इसके बाद विश्वविद्यालय के अंगीभूत या संबद्ध डिग्री कॉलेजों में छात्रों का नामांकन शुरु हो जायेगा.
इच्छुक छात्र- छात्राएं 10 मई तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.jpv.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 12 मई को विश्वविद्यालय की ओर से प्रथम मेरिट लिस्ट जारी किया जायेगा. 13 मई से मेरिट लिस्ट में आवंटित कॉलेजों में छात्र नामांकन ले सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन के लिये छात्रों को ₹500 का शुल्क जमा करना होगा, जो ऑनलाइन जमा करना होगा.
मेरिट लिस्ट आवेदन करने वाले छात्रों के इंटर में प्राप्तांक तथा चयन किये गये विकल्प के आधार पर तैयार किया जायेगा. मेरिट लिस्ट में बिहार सरकार के अनुमोदित आरक्षण नियमों का पालन भी किया जायेगा. इसी प्रक्रिया के तहत गोपालगंज के छह डिग्री कॉलेजों में भी नामांकन लिया जायेगा. शहर के कमला राय कॉलेज तथा महेंद्र महिला कॉलेज, हथुआ के गोपेश्वर कॉलेज, भोेरे के बीपीएस कॉलेज, कुचायकोट के एसकेबी डिग्री कॉलेज तथा जलालपुर के एसएमडी कॉलेज में छात्र स्नातक में एडमिशन लेंगे.
साइंस में एडमिशन के लिये इंटर में साइंस जरूरी
जेपीयू में स्नातक के नये सत्र में छात्रों को यदि विज्ञान संकाय से एडमिशन लेना है, तो उन्हें इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा में विज्ञान संकाय से ही पास होना चाहिए. वहीं आर्ट्स और कॉमर्स में सभी छात्रों को मौका मिलेगा. इंटरमीडिएट कला, विज्ञान या वाणिज्य अथवा समकक्ष परीक्षा पास छात्र कॉमर्स या आर्ट्स में नामांकन करा सकते हैं.
एक नजर में नामांकन प्रक्रिया का शेड्यूल
ऑनलाइन आवेदन – 25 अप्रैल से 10 मई तक
फॅर्स्ट मेरिट लिस्ट- 12 मई को
नामांकन प्रारंभ – 13 मई से
गोपालगंज के छह डिग्री कॉलेजों में स्नातक के 7592 सीट पर होगा एडमिशन
गोपालगंज के छह डिग्री कॉलेज हैं, जहां स्नातक के 7592 सीट पर एडमिशन होना है. इसमें तीन चार सरकारी कॉलेज हैं, जो जेपीय के अंगीभूत कॉलेज हैं. वहीं दाे प्राइेवट कॉलेज है, जो जेपीयू से संबद्ध हैं. सरकारी कॉलेज में गोपालगंज शहर के कमला राय कॉलेज में 2152 सीट है, तो महेंद्र महिला कॉलेज में 1360 हैं. इसके अलावा हथुआ के गोपेश्वर कॉलेज में 1480 सीटत तथा भोरे के बीपीएस कॉलेज में 832 सीट है. संबद्ध कॉलेजों में कुचायकोट के एसकेबी डिग्री कॉलेज में 736 सीट तथा नेचुआ जलालपुर के एसएमडी कॉलेज में 1232 सीट है.