'आर्मी अफसर को इंतजार मत करवाओ', कोर्ट में जज का अंदाज देख लोग बोले- सलाम सर
- May 9, 2025
- 0
Last Updated:May 09, 2025, 17:27 IST इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक कोर्ट में जज को ये कहते सुना जा सकता
Last Updated:May 09, 2025, 17:27 IST इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक कोर्ट में जज को ये कहते सुना जा सकता
Last Updated:
एक जज ने कोर्ट में आर्मी अफसर को इंतजार नहीं कराने को कहा है.(Image:News18)
हाइलाइट्स
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच इस वक्त जंग जैसे हालात हैं. पिछले 3 दिनों से दोनों देश एक दूसरे पर फाइटर जेट और ड्रोन के साथ ही मिसाइलों से हमले कर रहे हैं. पहलगाम हमले के बाद दोनों पड़ोसी देशों में तनाव चरम पर है. इसी दौरान एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक जज की कोर्ट में एक आर्मी अफसर की पेशी हो रही है. उस वक्त जज साहब को ये कहते हुए सुना जा रहा है कि उनको फोर्स के किसी आदमी को इंतजार कराने में कोई रुचि नहीं है.
इसके बाद कोर्ट में जज ये कहते सुने गए कि आगे से अगर किसी आर्मी के अफसर की निजी पेशी हो तो उनको साफ बता दिया जाए. उनकी कोर्ट में किसी आर्मी के अफसर को लंबे वक्त इंतजार नहीं कराया जाए. इसके बाद वो आर्मी अफसर जज को सैल्यूट करके वापस जाते देखे गए. बहरहाल इस बाद का पता नहीं चल सका कि ये वीडियो किस जगह की कोर्ट का है और वो जज कौन हैं.
मगर इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा लोकप्रियता मिल रही है. इस पर यूजर्स ने काफी उम्दा कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा कि ‘मैं भारतीय सेना का पूरा सम्मान करता हूं मेरे लिए ये भगवान के बराबर है.’ जबकि एक दूसरे यूजर ने कहा कि ‘आर्मीवालों को तो इतना सम्मान मिलना ही चाहिए. बहुत अच्छा फैसला जज साहब.’
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘हमारी सेना वाले ही तो सबसे ज्यादा सम्मानित हैं… इनके लिए दिल से सबसे ज्यादा सम्मान होना चाहिए, आप किसी ऊंचे पद पर हैं… लेकिन इनसे ज्यादा सम्मानित नहीं हो सकते.’ इस वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष के हालात हैं. जिससे आगे चलकर जंग भी होने की आशंका जाहिर की गई है. इस वक्त भी सेना की बहादुरी और शौर्य के लिए सराहना हो रही है. पहलगाम पर आतंकी हमले के बाद एयरफोर्स और आर्मी ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह करने का काम किया था. इसके बाद बिलबिलाए पाकिस्तान ने ड्रोन और फाइटर जेट से करीब 15 शहरों पर हमला करने की कोशिश की थी.
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in … और पढ़ें
