UPSC ESE 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम (ESE) 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं.इस बार कुल 474 पदों के लिए भर्तियां होंगी.अगर आप इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं और इस एग्जाम में हिस्सा लेना चाहते हैं तो फटाफट आवेदन कर लें. आवेदन की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर 2025 है. ऑनलाइन फॉर्म UPSC की वेबसाइट upsconline.nic.in पर उपलब्ध है. आइए जानते हैं इस भर्ती की पूरी डिटेल्स और आवेदन करने का आसान तरीका.
कब और कैसे करें अप्लाई?
आवेदन की आखिरी तारीख: 16 अक्टूबर 2025
ऑनलाइन फॉर्म लिंक: upsconline.nic.in
मुख्य वेबसाइट: upsc.gov.in
कौन कर सकता है आवेदन?
इस एग्जाम के लिए आपके पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए. साथ ही आपकी उम्र 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए यानी आपका जन्म 2 जनवरी 1996 से पहले और 1 जनवरी 2005 के बाद नहीं होना चाहिए. आवेदन करने से पहले UPSC की ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें.
कितनी लगेगी आवेदन फीस?
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम (ESE)के लिए सामान्य और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपये देने होंगे वहीं महिला,SC,ST और PWBD को कोई फीस नहीं देनी होगी.
आवेदन कैसे करें?
UPSC ESE 2026 का फॉर्म भरना बहुत आसान है. बस आपको पहले UPSC की वेबसाइट पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा.इसके बाद आप फॉर्म भर सकते हैं. यहां स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस है.UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं. होमपेज पर ‘Active Examination’ लिंक पर क्लिक करें. ‘ESE Examination 2026’ का लिंक चुनें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें. लॉगिन करके फॉर्म भरें.जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए मौका
UPSC ESE 2026 इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए एक शानदार मौका है. 474 पदों के लिए ये भर्ती सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा रास्ता है. समय रहते फॉर्म भर लें और तैयारी शुरू कर दें. ज्यादा जानकारी के लिए UPSC की वेबसाइट चेक करें.