February 19, 2026
Trending

आज से आषाढ़ शुरू, गुरुवार व्रत, शुभ योग, विष्णु पूजा, देखें मुहूर्त, राहुकाल

  • June 12, 2025
  • 0

Aaj Ka Panchang 12 June 2025: आज से आषाढ़ माह का प्रारंभ हुआ है. आषाढ़ माह में भगवान विष्णु, माता गौरी और सूर्य देव की पूजा करते हैं.

आज से आषाढ़ शुरू, गुरुवार व्रत, शुभ योग, विष्णु पूजा, देखें मुहूर्त, राहुकाल

Aaj Ka Panchang 12 June 2025: आज से आषाढ़ माह का प्रारंभ हुआ है. आषाढ़ माह में भगवान विष्णु, माता गौरी और सूर्य देव की पूजा करते हैं. आज आषाढ़ कृष्ण प्रतिपदा, मूल नक्षत्र, शुभ योग, कौलव करण, दक्षिण का दिशाशूल और धनु राशि में चंद्रमा है. आज गुरुवार व्रत है, इसमें भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा करते हैं. आज के दिन भगवान विष्णु को पंचामृत से स्नान कराते हैं. फिर अक्षत्, फूल, हल्दी, तुलसी के पत्ते, धूप, दीप, फल, नैवेद्य आदि से पूजा करते हैं. ऐसे ही देव गुरु बृहस्पति की भी पूजा करने के बाद केले के पौधे की पूजा का विधान है. उसमें श्रीहरि का वास होता है. पूजा के समय गुरुवार की व्रत कथा सुनें, विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और आरती करें. भगवान विष्णु को गुड़ और चने की दाल का भोग लगाएं.

जिन विवाहित जोड़ों की लाइफ में कोई समस्या चल रही है तो उनको साथ में गुरुवार का व्रत और पूजन करना चाहिए. इससे समस्या का अंत होता है, माता लक्ष्मी और हरि कृपा से जीवन में सुख, समृद्धि, धन और वैभव की प्राप्ति होती है. इस व्रत से कुंडली में गुरु की स्थिति भी मजबूत होती है. पारण से पूर्व आपको पीले चावल, हल्दी, पीले वस्त्र, केला, पीतल के बर्तन, पीला चंदन आदि का दान करें. यह दान किसी ब्राह्मण को या अपने गुरु को करें. इससे आपकी कुंडली का गुरु दोष मिटेगा. जिनकी कुंडली में गुरु अशुभ फल दे रहे हैं तो वे इनका शुभ रत्न पुखराज धारण कर सकते हैं. आज के पंचांग से जानते हैं गुरुवार के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल, चौघड़िया, सूर्योदय, चंद्रोदय, योग आदि.

Yashoraj IT Solutions

आज का पंचांग, 12 जून 2025

आज की तिथि- प्रतिपदा – 02:27 पी एम तक, फिर द्वितीया
आज का नक्षत्र- मूल – 09:57 पी एम तक, उसके बाद पूर्वाषाढा
आज का करण- कौलव – 02:27 पी एम तक, तैतिल – 02:56 ए एम, जून 13 तक
आज का योग- शुभ – 02:05 पी एम तक, फिर शुक्ल
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- धनु

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:23 ए एम
सूर्यास्त- 07:19 पी एम
चन्द्रोदय- 08:35 पी एम
चन्द्रास्त- 05:46 ए एम

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 04:02 ए एम से 04:42 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:53 ए एम से 12:49 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:41 पी एम से 03:36 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:01 ए एम, जून 13 से 12:41 ए एम, जून 13

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 05:23 ए एम से 07:07 ए एम
चर-सामान्य: 10:36 ए एम से 12:21 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:21 पी एम से 02:06 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 02:06 पी एम से 03:50 पी एम
शुभ-उत्तम: 05:35 पी एम से 07:19 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
अमृत-सर्वोत्तम: 07:19 पी एम से 08:35 पी एम
चर-सामान्य: 08:35 पी एम से 09:50 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:21 ए एम से 01:36 ए एम, जून 13
शुभ-उत्तम: 02:52 ए एम से 04:07 ए एम, जून 13
अमृत-सर्वोत्तम: 04:07 ए एम से 05:23 ए एम, जून 13

अशुभ समय

राहुकाल- 02:06 पी एम से 03:50 पी एम
यमगण्ड- 05:23 ए एम से 07:07 ए एम
गुलिक काल- 08:52 ए एम से 10:36 ए एम
दुर्मुहूर्त- 10:02 ए एम से 10:57 ए एम, 03:36 पी एम से 04:32 पी एम
दिशाशूल- दक्षिण

शिववास
गौरी के साथ – 02:27 पी एम तक, सभा में.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar