February 20, 2026
Trending

आगरावासियों के खुशखबरी! इन शहरों के लिए मिलेगी फ्लाइट, देखें लिस्ट

  • June 5, 2025
  • 0

Last Updated:June 05, 2025, 18:43 IST Agra News: आगरा से जल्द ही गुवाहाटी, चेन्नई, श्रीनगर, गोवा और मुंबई के लिए नई हवाई उड़ानें शुरू होंगी. इससे तीर्थ, पर्यटन

आगरावासियों के खुशखबरी! इन शहरों के लिए मिलेगी फ्लाइट, देखें लिस्ट

Last Updated:

Agra News: आगरा से जल्द ही गुवाहाटी, चेन्नई, श्रीनगर, गोवा और मुंबई के लिए नई हवाई उड़ानें शुरू होंगी. इससे तीर्थ, पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा. सांसद एसपी सिंह बघेल और एयरलाइंस अधिकारियों के बीच बैठक हुई…और पढ़ें

आगरावासियों के खुशखबरी! इन शहरों के लिए मिलेगी फ्लाइट, देखें लिस्ट

Yashoraj IT Solutions

सांकेतिक फोटो

हाइलाइट्स

  • आगरा से जल्द ही गुवाहाटी, गोवा और मुंबई के लिए नई हवाई उड़ानें शुरू होंगी.
  • इससे तीर्थ, पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा.
  • सांसद एसपी सिंह बघेल और एयरलाइंस अधिकारियों के बीच बैठक हुई.

आगरा: आगरा जिलों के आसपास नागरिकों के लिए खुशखबरी है. जल्द ही आगरा से गुवाहाटी (वाया कोलकाता), चेन्नई, श्रीनगर (वाया जम्मू कश्मीर), गोवा (वाया सूरत) और मुंबई के लिए नई उड़ानें शुरू होने वाली हैं. इस बारे में आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल, शंख एयर के हेड ग्राउंड ऑपरेशन गुरदीप सिंह अरोड़ा, डायरेक्टर हवाई अड्डा योगेन्द्र सिंह तोमर के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई.

व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
इस नई उड़ान सेवा से तीर्थयात्रा, पर्यटन और व्यापार में तेजी आएगी. इससे गुवाहाटी के कामाख्या देवी मंदिर, जम्मू के वैष्णो देवी मंदिर, चेन्नई, सूरत, कोलकाता और मुंबई के वस्त्र- रत्न व्यापार और गोवा- श्रीनगर के पर्यटन स्थल जुड़ेंगे. सांसद ने आगरा- मुंबई उड़ान को सप्ताह में सात दिन या कम से कम तीन दिन चलाने की पर भी जोर दिया.

पूर्वोत्तर के लिए सीधे मार्ग की कमी पूरी होगी
फिलहाल आगरा से पूर्वोत्तर भारत के लिए कोई सीधी उड़ान नहीं है. ऐसे में गुवाहाटी की प्रस्तावित उड़ान अत्यंत लाभकारी साबित होगी. सांसद एसपी सिंह बघेल ने इस योजना की सफलता का भरोसा दिलाया.

सुविधाओं का निरीक्षण
बैठक के बाद गुरदीप सिंह अरोड़ा ने आगरा एयरपोर्ट की सुविधाओं, वेटिंग लाउंज और ऑपरेशनल व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. इंडिगो की मौजूदा उड़ानों, यात्री भार और आने वाले सिविल एनक्लेव प्रोजेक्ट पर योगेन्द्र सिंह तोमर के साथ चर्चा की गई.

ये भी पढ़ें: अगर लौकी में नहीं आ रहे फूल तो अपनाएं ये देसी नुस्खे, ताजी सब्जियों से भर जाएगी टोकरी!

आगरा के लिए बड़ी सौगात

नई उड़ानों की शुरुआत से आगरा को पर्यटन और व्यापार दोनों में मजबूती मिलेगी. एयरपोर्ट की तैयारियों का जायजा लिया गया है और जल्द ही उड़ानों की शुरुआत हो सकती है. यह कदम पूरे क्षेत्र के लिए विकास का संकेत है.

homeuttar-pradesh

आगरावासियों के खुशखबरी! इन शहरों के लिए मिलेगी फ्लाइट, देखें लिस्ट

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar