आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट results.bse.ap.gov.in पर जारी, ऐसे करें चेक
- April 23, 2025
- 0
Live now Last Updated:April 23, 2025, 10:16 IST BSEAP SSC Result 2025 LIVE: आंध्र प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. जो भी इस परीक्षा
Live now Last Updated:April 23, 2025, 10:16 IST BSEAP SSC Result 2025 LIVE: आंध्र प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. जो भी इस परीक्षा
Live now
Last Updated:
BSEAP SSC Result 2025 LIVE: आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी होने वाला है.
BSEAP SSC Result 2025 LIVE: आंध्र प्रदेश के सरकारी परीक्षा निदेशालय (DGE AP) आज यानी 23 अप्रैल 2025 को कक्षा 10वीं यानी एसएससी परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो भी छात्र इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे बीएसईएपी की आधिकारिक वेबसाइटों bse.ap.gov.in और results.bse.ap.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं.
व्हाट्सएप और LEAP ऐप के जरिए भी मिलेगा रिजल्ट
इस बार छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए एक और सुविधाजनक विकल्प व्हाट्सएप मिला है. इसके लिए 9552300009 नंबर पर “Hi” लिखकर भेजें, फिर “Education Services” चुनें और उसके बाद “SSC Public Exam Result” या “Open School Inter Result” विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद हॉल टिकट नंबर डालने पर आपकी मार्कशीट की पीडीएफ तुरंत मिल जाएगी. रिजल्ट LEAP ऐप पर भी उपलब्ध होंगे.
6.5 लाख छात्रों ने दी परीक्षा
इस वर्ष लगभग 6.5 लाख छात्रों ने AP SSC 2025 परीक्षा में भाग लिया था. परीक्षा 17 मार्च से 31 मार्च तक चली और इसे सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक की एक ही शिफ्ट में आयोजित किया गया था. परीक्षा की शुरुआत प्रथम भाषा (ग्रुप ए) से हुई और अंतिम पेपर सामाजिक अध्ययन का रहा.
आंध्र प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. जो भी इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइटों bse.ap.gov.in और results.bse.ap.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
पिछले वर्ष 2024 में आंध्र प्रदेश बोर्ड के जरिए कक्षा 10वीं के रिजल्टों के बाद छात्रों को उत्तर पुस्तिकाओं की री-काउंटिंग और (री-वैलिडेशन) की सुविधा प्रदान की गई थी. यदि किसी छात्र को अपने अंकों पर संदेह था और वह री-काउंटिंग के लिए आवेदन करना चाहता था, तो इसके लिए प्रत्येक विषय के लिए 500 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया था. वहीं, यदि कोई छात्र उत्तर पुस्तिका की दोबारा पूरी तरह से जांच (री-वेरिफिकेशन) करवाना चाहता था, तो उसे प्रत्येक विषय के लिए 1,000 रुपये का भुगतान करना होता था.
आंध्र प्रदेश बोर्ड की 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा (SSC) 17 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक संपन्न हुई थी. परीक्षाएं निर्धारित समयसारिणी के अनुसार लगभग सभी दिनों में एक ही सेशन में आयोजित की गई थी. अधिकारिक जानकारी के अनुसार परीक्षाएं सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:45 बजे तक सिंगल पाली में कराई गईं. इस दौरान छात्रों को समय पर केंद्रों पर पहुंचने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए थे.
आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एसएससी (10वीं) परीक्षा के रिजल्ट बीच पिछले साल यानी वर्ष 2024 के विषयवार पास प्रतिशत पर एक नज़र डालना उपयोगी रहेगा. ये आंकड़े न केवल छात्रों के परफॉर्मेंस की झलक है बल्कि विभिन्न विषयों में सफलता दर को भी बताता है.
यह रहा 2024 का विषयवार पास प्रतिशत
प्रथम भाषा – 96.47% छात्रों ने इस विषय में सफलता प्राप्त की.
द्वितीय भाषा – सर्वाधिक पास प्रतिशत के साथ यह विषय 99.24% पर रहा.
तृतीय भाषा – इस विषय में 98.52% छात्र सफल रहे.
मैथ्स – इस विषय में 93.33% छात्र पास हुए.
जनरल साइंस – इस विषय में 91.29% छात्रों का पास प्रतिशत रहा.
सोशल स्टडी – 95.34% छात्रों ने इस विषय में सफलता पाई.
AP SSC Result 2025 अब व्हाट्सएप और LEAP ऐप पर भी उपलब्ध है. रिजल्ट देखने के लिए निम्नलिखित तरीके अपना सकते हैं.
व्हाट्सएप के माध्यम से रिजल्ट करें चेक
व्हाट्सएप पर 9552300009 नंबर पर “Hi” लिखकर एक संदेश भेजें.
इसके बाद, “शिक्षा सेवा” विकल्प का चयन करें.
फिर “एसएससी पब्लिक परीक्षा” या “ओपन स्कूल इंटर रिजल्ट” में से एक चुनें.
अपना एडमिट कार्ड नंबर दर्ज करें और आप अपना रिजल्ट की पीडीएफ कॉपी प्राप्त कर सकेंगे.
LEAP मोबाइल ऐप के जरिए चेक करें रिजल्ट
LEAP ऐप पर शिक्षक और छात्र दोनों ही अपने-अपने लॉगिन का उपयोग करके आसानी से रिजल्ट देख सकते हैं. ऐप डाउनलोड करने के बाद, लॉगिन करके रिजल्ट देख सकते हैं.
आंध्र प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं (SSC) परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज घोषित हो रहा है. अपना रिजल्ट ऑनलाइन देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें.
BSEAP की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर ‘AP SSC Result 2025’ का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना हॉल टिकट नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें.
जानकारी भरने के बाद ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
भविष्य की जरूरतों के लिए रिजल्ट का एक प्रिंटआउट लेना न भूलें.
आंध्र प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं (SSC) की परीक्षा का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा. परीक्षा में शामिल छात्र अपने अंक नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर देख सकते हैं.
bse.ap.gov.in
results.bse.ap.gov.in
