February 21, 2026
Trending

अमेरिका का युवक उत्तराखंड में गिरफ्तार, बिना पासपोर्ट-वीजा के कर रहा था सैर

  • April 30, 2025
  • 0

Last Updated:April 30, 2025, 06:05 IST Pithoragarh Foreign Youth Arrested: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बिना वीजा के यूएसए (USA) का युवक हेनरी मिचेल पकड़ा गया है. उसके पास

अमेरिका का युवक उत्तराखंड में गिरफ्तार, बिना पासपोर्ट-वीजा के कर रहा था सैर

Last Updated:

Pithoragarh Foreign Youth Arrested: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बिना वीजा के यूएसए (USA) का युवक हेनरी मिचेल पकड़ा गया है. उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं है. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साथ ही …और पढ़ें

अमेरिका का युवक उत्तराखंड में गिरफ्तार, बिना पासपोर्ट-वीजा के कर रहा था सैर

Yashoraj IT Solutions

विदेशी युवक को थाने लाई पुलिस 

हाइलाइट्स

  • विदेशी युवक बिना वीजा के पिथौरागढ़ में पकड़ा गया.
  • हेनरी मिचेल के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले.
  • पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा.

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक अजब-गजब मामला सामने आया है. मामला सामने आते ही जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म होने लगा है. लोग हैरान हैं कि ऐसा कैसे संभव हो सकता है. दरअसल, यूएसए देश का एक युवक बिना वीजा के उत्तराखंड की हसीन वादियों में पिथौरागढ़ पहुंचा. यहां आकर लोगों से नेपाल जाने का पता पूछने लगा. लोगों को शक हुआ. मामला पुलिस तक पहुंच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अपनी हिरासत में ले ली.

बिना पासपोर्ट और वीजा के विदेशी युवक गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के विण क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों ने एक संदिग्ध युवक को घूमते हुए देखा. जो झूलाघाट से नेपाल जाने का रास्ता पूछ रहा था. संबंधित युवक के पास कोई पहचान पत्र, पासपोर्ट और वीजा उपलब्ध नहीं था. साथ ही वह हिंदी भाषा में भी बात नहीं कर पा रहा था. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने विदेशी युवक को कोतवाली पिथौरागढ़ लेकर पहुंची.

पुलिस ने युवक को कोतवाली के विश्राम कक्ष में निगरानी में रखा. मामले की गंम्भीरता को देखते हुए एसपी रेखा यादव के आदेशा और क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी व वरिष्ठ उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने मामले की आवश्यक जांच की. साथ ही विधिक कार्यवाही भी की गई. युवक से प्रारंभिक पूछताछ की गई.

सुरक्षा एजेंसियों ने की पूछताछ

सुरक्षा एजेंसियों की जांच में युवक ने अपना नाम हेनरी मिचेल, पिता का नाम जेरेमी मिचेल बताया. उसने संयुक्त राज्य अमेरिका (U.S.A.) का नागरिक होना स्वीकार किया. उसके पास भारत में रहने या आने के लिए कोई वैध यात्रा दस्तावेज, पासपोर्ट और वीजा नहीं पाया गया. न ही वह अपनी नागरिकता और भारत में प्रवेश के संबंध में कोई संतोषजनक जानकारी दे सका.

विदेशी युवक को भेजा गया जेल

प्राथमिक जांच में सामने आएं तथ्यों के आधार पर युवक हेनरी मिचेल के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 3 पासपोर्ट अधिनियम और धारा 14 विदेशी अधिनियम के तहत‌ मुकदमा दर्ज किया गया. आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है. इस मामले को देखते हुए पिथौरागढ़ पुलिस ने जनता से अपील की है कि इस प्रकार से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके. जिले में सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखने के लिए आमजन मानस से सहयोग की अपील की है.

homeuttarakhand

अमेरिका का युवक उत्तराखंड में गिरफ्तार, बिना पासपोर्ट-वीजा के कर रहा था सैर

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar