March 11, 2026
Trending

अमिताभ बच्चन के 'रहीम चाचा', जिनके गुरू थे हरिवंश राय बच्चन, 200 फिल्में की

  • April 14, 2025
  • 0

Last Updated:April 14, 2025, 04:15 IST युनुस परवेज, जिन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, का जन्म 1931-1932 में हुआ और उन्होंने हरिवंशराय बच्चन से शिक्षा ली.

अमिताभ बच्चन के 'रहीम चाचा', जिनके गुरू थे हरिवंश राय बच्चन, 200 फिल्में की

Last Updated:

युनुस परवेज, जिन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, का जन्म 1931-1932 में हुआ और उन्होंने हरिवंशराय बच्चन से शिक्षा ली. 2005 में बंटी और बबली उनकी आखिरी फिल्म थी. 2007 में उनका निधन हुआ.

अमिताभ बच्चन के 'रहीम चाचा', जिनके गुरू थे हरिवंश राय बच्चन, 200 फिल्में की

Yashoraj IT Solutions

अमिताभ बच्चन के ‘रहीम चाचा’, जिनके गुरू थे हरिवंश राय बच्चन, 200 फिल्में करके भी रह गया साइड हीरो

हाइलाइट्स

  • युनुस परवेज ने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया.
  • युनुस परवेज का जन्म 1931-1932 में हुआ था.
  • 2007 में डायबिटीज के चलते युनुस परवेज का निधन हुआ.

एक एक्टर जो खूब पढ़ा-लिखा था. जिसने अमिताभ बच्चन के पिता और लेखक हरिवंशराय बच्चन से शिक्षा ली थी. वह आगे चलकर उन्होंने उनके बेटे और पोते के साथ भी खूब स्क्रीन पर दिखा. जिन्हें लोग दीवार के रहीम चाचा के रूप में जानते हैं. जी हां, हम आप कर रहे हैं युनुस परवेज की. जिन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और हर रोल में गहरी छाप छोड़ी. चलिए आज सुनाते हैं युनुस परवेज की कहानी.

युनुस परवेज का जन्म साल 1931-1932 में हुआ. वह पढ़ाई में काफी अच्छे थे. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से उन्होंने पढ़ाई-लिखाई पूरी की. IMDb के मुताबिक, कॉलेज में उन्हें डॉक्टर हरिवंश राय बच्चन ने भी पढ़ाया था. तब वह कॉलेज के प्ले में भी हिस्सा लिया करते थे और खूब कॉलेज में उनका रौला हुआ करते थे. तब कई अवॉर्ड्स भी उन्होंने जीते थे.

युनुस परवेज का डेब्यू और फिल्में
युनुस परवेज ने साल 1963 में डेब्यू किया फिल्म कण कण में भगवान से. जहां वह महाराजा के रोल में दिखे. फिर आगे चलकर वह भारत मिलाप, सहेली, अलीबाबा और चालीस चोर, पिंजरे के पंछी, हसीना मान जाएगी, प्यार की कहानी, जंजीर, हेरा फेरी, यारों का यार, त्रिशूल, दीवार अहसास, दो और दो पांच, दोस्ताना, इंसाफ का तराजू, लवारिस, लैला, मिस्टर इंडिया, से लेकर दिल परदेसी हो गया जैसी फिल्मों में वह नजर आए.

आखिरी फिल्म
युनुस परवेज की आखिरी फिल्म साल 2005 में आई बंटी और बबली. जिसमें अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन थे. इस फिल्म में उन्होंने होटल के मालिक का रोल प्ले किया था.

युनुस परवेज हार गए थे चुनाव
युनुस परवेज ने राजनीति में भी किस्मत अजमाई थी. उन्होंने साल 1998 के चुनावों में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सीट से इलेक्शन लड़ा था. लेकिन वह जीत नहीं पाए थे.

युनुस परवेज के बच्चे
युनुस परवेज की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनके दो बच्चे हैं अरशद खान और फरहाना खान. फरहाना की शादी फिल्म एक्टर विकास आनंद संग हुई. दीवार के रहीम चाचा के रूप में याद किए जाने वाले युनुस अब इस दुनिया में नहीं है. डायबिटीज के चलते 75 साल की उम्र में साल 2007 में उनका निधन हो गया था.

homeentertainment

अमिताभ बच्चन के ‘रहीम चाचा’, जिनके गुरू थे हरिवंश राय बच्चन, 200 फिल्में की

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar