February 20, 2026
Trending

अभी से रोटी-पानी घर में रखना शुरू कर दो… शहबाज की स्पीच पर पाकिस्तानी

  • May 8, 2025
  • 0

Last Updated:May 08, 2025, 00:03 IST Shehbaz Sharif Speech: शहबाज शरीफ के स्पीच पर पाकिस्तान की जनता ही उन्हें घेर रही है. एक तरफ शहबाज बदला लेने की

अभी से रोटी-पानी घर में रखना शुरू कर दो… शहबाज की स्पीच पर पाकिस्तानी

Last Updated:

Shehbaz Sharif Speech: शहबाज शरीफ के स्पीच पर पाकिस्तान की जनता ही उन्हें घेर रही है. एक तरफ शहबाज बदला लेने की बात कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ उन्हें पाकिस्तान की आवाम निशाना बना रही है.

अभी से रोटी-पानी घर में रखना शुरू कर दो... शहबाज की स्पीच पर पाकिस्तानी

Yashoraj IT Solutions

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ डरे सहमे नजर आ रहे हैं. (फाइल फोटो)

इस्लामाबाद. भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की रातों की नींद और दिन का चैन सब छीन लिया है. पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना पाकिस्तान और पीओके में 9 टेररिस्ट कैंप को तबाह कर दिए. इसके बाद शहबाज शरीफ ने एक बयान में कहा, “हम इन शहीदों के खून की हर बूंद का बदला लेंगे… पाकिस्तान जानता है कि कैसे मुंहतोड़ जवाब देना है. पूरा देश अपनी बहादुर सेना को सलाम करता है…”. लेकिन लगता है कि पाकिस्तान की जनता को ही उनके पीएम का बयान रास नहीं आ रहा है. देखिए शहबाज के बयान को लेकर कैसे-कैसे रिएक्शन आ रहे हैं…

एक यूजर ने कहा, “शहबाज शरीफ किस चीज की मुबारकबाद दे रहे हैं? भारत ने घुसकर हमारे 26 लोग मारे हैं या हमने घुसकर भारत के 26 लोग मारे हैं? ये कुछ समझ नहीं आया!” एक अन्य ने कहा, “शहबाज शरीफ को सुनकर… स्थिति बिल्कुल भी अच्छी नहीं लग रही है और मुझे लगता है कि ये युद्ध इतनी जल्दी खत्म नहीं होगा. दोस्तों, अभी से रोटी-पानी घर में रखना शुरू कर दो.”

दरअसल, भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें बहावलपुर का जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना शामिल है. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गये थे.

सामरिक विशेषज्ञों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बुधवार को कहा कि पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर भारत के मिसाइल हमले पहलगाम हमले की एक “नपी-तुली प्रतिक्रिया” थी, जिसका संदेश यह था कि “बस, बहुत हो गया.” इटली में पूर्व राजदूत के.पी. फैबियन ने अनुमान लगाया कि पाकिस्तान की ओर से जवाबी कार्रवाई हो सकती है, हालांकि उम्मीद जताई कि स्थिति और नहीं बिगड़ेगी.

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

homeworld

अभी से रोटी-पानी घर में रखना शुरू कर दो… शहबाज की स्पीच पर पाकिस्तानी

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar