February 20, 2026
Trending

अब श्रद्धालुओं को मिलेगी कियोस्क डिस्प्ले से सही जानकारी, यात्रा होगी आसान

  • April 19, 2025
  • 0

Last Updated:April 19, 2025, 21:39 IST Ayodhya News: अयोध्या में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रमुख स्थलों पर कियोस्क डिस्प्ले सिस्टम लगाए हैं. इससे

अब श्रद्धालुओं को मिलेगी कियोस्क डिस्प्ले से सही जानकारी, यात्रा होगी आसान

Last Updated:

Ayodhya News: अयोध्या में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रमुख स्थलों पर कियोस्क डिस्प्ले सिस्टम लगाए हैं. इससे मंदिरों, मठों, घाटों और आवागमन मार्ग की सटीक जानकारी मिलेगी.

X

Yashoraj IT Solutions
kiosk

kiosk system

हाइलाइट्स

  • श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या में कियोस्क डिस्प्ले सिस्टम लगाए गए.
  • कियोस्क से मंदिरों, घाटों और आवागमन की जानकारी मिलेगी.
  • अयोध्या तीर्थ विकास परिषद ने कियोस्क सिस्टम स्थापित किया.

Ayodhya News: धर्म नगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार निरंतर प्रयास कर रही है. अब रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं को सही और सटीक जानकारी देने के लिए प्रमुख होटलों और स्थलों पर डिस्प्ले कियोस्क सिस्टम लगाए गए हैं. इन कियोस्क सिस्टमों के माध्यम से श्रद्धालु अयोध्या के प्रमुख मठ, मंदिर, घाट, आवागमन के मार्ग, हवाई यात्रा और रेल मार्ग की सही जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे. अयोध्या तीर्थ विकास परिषद द्वारा ये कियोस्क सिस्टम लगाए गए हैं.

पूरे नगर में कियोस्क डिस्प्ले लगाए
कियोस्क डिस्प्ले सिस्टम की मदद से श्रद्धालु एक मंदिर से दूसरे मंदिर की दूरी, आने-जाने के सही मार्ग, मंदिर के खुलने का समय, आरती, पूजा और दर्शन की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. श्री अयोध्या तीर्थ विकास परिषद ने पूरे नगर में कियोस्क डिस्प्ले लगाए हैं ताकि श्रद्धालुओं को धर्मनगरी अयोध्या में असुविधा न हो. सफल होने पर इन्हें अन्य स्थलों पर भी लगाया जाएगा.

पर्यटक स्थलों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे
भगवान राम का भव्य मंदिर बनने के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है. उत्तर प्रदेश सरकार इस बात का ध्यान रख रही है कि राम भक्तों को सुविधा मिले और उन्हें धर्म नगरी की प्राचीनता और पौराणिकता की सही जानकारी प्राप्त हो. कियोस्क डिस्प्ले सिस्टम श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सुविधा होगी, जिससे वे आवागमन मार्ग, होटल और मठ-मंदिरों की लोकेशन की जानकारी पा सकेंगे और धार्मिक तथा पर्यटक स्थलों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.

अयोध्या के संतो, उत्तर प्रदेश सरकार और अयोध्या तीर्थ विकास परिषद ने कियोस्क डिस्प्ले सुविधा का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि इससे श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी और उन्हें आवागमन मार्ग की कठिनाई से मुक्ति मिलेगी, साथ ही प्राचीन और पौराणिक स्थलों की सही जानकारी प्राप्त हो सकेगी.

पर्यटन विभाग के अतिथि गृह पर भी मिलेगी
अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के अध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और उन्हें सही जानकारी प्राप्त करने में कठिनाई हो रही थी. इसलिए अयोध्या तीर्थ विकास परिषद ने प्रमुख स्थलों पर कियोस्क डिस्प्ले सिस्टम लगाए हैं. इन सिस्टमों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मठ, मंदिर, घाट और प्रमुख धार्मिक तथा पर्यटन स्थलों की सही जानकारी मिल सकेगी. कियोस्क डिस्प्ले सिस्टम के जरिए श्रद्धालु अपनी मंजिल की दूरी, लोकेशन और समय की सही जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. अयोध्या धाम के प्रसिद्ध मंदिर, घाट, पर्यटन स्थलों और यातायात की प्रमुख सुविधाओं की जानकारी रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और पर्यटन विभाग के अतिथि गृह पर भी मिलेगी.

homeuttar-pradesh

अब श्रद्धालुओं को मिलेगी कियोस्क डिस्प्ले से सही जानकारी, यात्रा होगी आसान

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar