अफसर बनना है? तो ये मौका मत छोड़िए कोडरमा में शुरू हो रही फ्री क्लास
- May 4, 2025
- 0
ओम प्रकाश निरंजन, कोडरमा: सरकारी नौकरी पाने का सपना हर युवा देखता है, लेकिन बहुत से सपनों को सही मार्गदर्शन और संसाधनों की कमी तोड़ देती है. ऐसे
ओम प्रकाश निरंजन, कोडरमा: सरकारी नौकरी पाने का सपना हर युवा देखता है, लेकिन बहुत से सपनों को सही मार्गदर्शन और संसाधनों की कमी तोड़ देती है. ऐसे
ओम प्रकाश निरंजन, कोडरमा: सरकारी नौकरी पाने का सपना हर युवा देखता है, लेकिन बहुत से सपनों को सही मार्गदर्शन और संसाधनों की कमी तोड़ देती है. ऐसे में कोडरमा के झुमरी तिलैया में एक शिक्षक पिछले 25 वर्षों से उन युवाओं के लिए उम्मीद की किरण बने हुए हैं, जिनके पास न तो महंगी कोचिंग की फीस चुकाने की क्षमता है और न ही बड़े शहरों में पढ़ाई करने का साधन.
राम रतन अवध्या, ‘अवध्या क्लासेस’ नाम से चल रहे अपने संस्थान में अब तक 1200 से ज्यादा छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिला चुके हैं. इनमें से कई अब प्राथमिक शिक्षक, बिहार और झारखंड लोक सेवा आयोग के अधिकारी, और विभिन्न सरकारी विभागों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं. उन्होंने बताया कि उनके 14 छात्र झारखंड और 19 छात्र बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में सफल हुए हैं.
अब वे एक बार फिर युवाओं के लिए 10 मई से निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की क्लास शुरू करने जा रहे हैं. खास बात यह है कि इस कोचिंग में प्रवेश के लिए किसी सिफारिश की जरूरत नहीं है केवल एक चयन परीक्षा होगी. चयनित छात्रों को 5000 किताबों से सजी लाइब्रेरी, दैनिक क्लास, और व्यक्तिगत मार्गदर्शन पूरी तरह मुफ्त में मिलेगा.
अवध्या मानते हैं कि दिल्ली की कोचिंग नहीं, बल्कि मजबूत इच्छा शक्ति और मेहनत सफलता की असली चाबी है. वे कहते हैं,
“सफलता का रास्ता गांव से भी निकल सकता है, अगर सोच बड़ी हो.”
उनका अनुभव कहता है कि पेपर-पेन से पढ़ाई करने वाले छात्र ज्यादा गहराई से विषय को समझते हैं और अधिक समय तक याद रख पाते हैं. साथ ही वे छात्रों को सोशल मीडिया और मोबाइल से दूरी बनाने की सलाह देते हैं. उनका कहना है कि आज जिन छात्रों ने यूपीएससी और पीसीएस में सफलता पाई है, उन्होंने सबसे पहले खुद को डिजिटल डिस्ट्रैक्शन से अलग किया.
उन्होंने यह भी बताया कि अधिकतर छात्र ‘एवरेज’ माने जाते हैं और यही वो वर्ग है जो यदि सही दिशा में मेहनत करे तो बड़ी सफलता प्राप्त कर सकता है.
“हर बच्चा असाधारण नहीं होता, लेकिन हर बच्चे में कुछ असाधारण करने की क्षमता होती है,” वे मुस्कराते हुए कहते हैं.
जिन युवाओं को इस निःशुल्क अवसर की जरूरत है, वे 9934337921 पर संपर्क करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. ये सिर्फ कोचिंग नहीं, एक संकल्प है हर जरूरतमंद को मौका देने का.
