अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये चीजें, सालभर बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा!
- April 20, 2025
- 0
Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया हिंदुओं के लिए एक बहुत ही पवित्र और शुभ दिन माना जाता है. इसे नए काम शुरू करने और कुछ नया खरीदने के
Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया हिंदुओं के लिए एक बहुत ही पवित्र और शुभ दिन माना जाता है. इसे नए काम शुरू करने और कुछ नया खरीदने के
Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया हिंदुओं के लिए एक बहुत ही पवित्र और शुभ दिन माना जाता है. इसे नए काम शुरू करने और कुछ नया खरीदने के लिए खास माना जाता है. अक्षय तृतीया को अखा तीज भी कहा जाता है. यह पर्व वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आता है. इस साल यह पर्व 30 अप्रैल 2025 को देश में धूमधाम से मनाया जाएगा. मान्यता है कि इस दिन जो भी चीज़ खरीदी जाती है, उसकी कीमत और महत्व कभी कम नहीं होता और ये चीजें जीवन में समृद्धि और सुख लाती हैं. इस दिन भक्तों पर देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है. आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. इस बारे में बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य धर्मेंद्र दीक्षित.
सोना
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना सबसे शुभ माना जाता है. सोना सिर्फ एक कीमती धातु ही नहीं बल्कि एक अच्छी परंपरागत निवेश भी है. माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर खरीदा गया सोना हमेशा बढ़ता है.
वाहन
अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अक्षय तृतीया से बेहतर कोई दिन नहीं हो सकता. इस दिन शुभ मुहूर्त में गाड़ी खरीदना भविष्य में सुख और सफलता लाता है.
चांदी
चांदी लक्ष्मी माता का प्रतीक मानी जाती है. इस दिन चांदी का सिक्का खरीदने से लक्ष्मी माता का आशीर्वाद घर में बना रहता है. चांदी खरीदने के बाद उसे पूजा में अर्पित करके धन रखने की जगह पर रखना चाहिए.
ये भी पढ़ें- Astro Tips: रात को सोते समय तकिए के नीचे रखें ये चीज, पैसों से भर जाएगी तिजोरी, हर परेशानी से मिलेगी मुक्ति!
प्रॉपर्टी खरीदना
इस दिन जमीन या कोई संपत्ति खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. इससे न केवल आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, बल्कि भविष्य में तरक्की और सकारात्मकता भी आती है.
मिट्टी का घड़ा
इस दिन मिट्टी का घड़ा खरीदना भी शुभ माना गया है. यह धन और संपत्ति का प्रतीक होता है. घड़े की पूजा करके उसमें अक्षत (साबुत चावल) और हल्दी डालकर साल भर घर में रखें, इससे धन में वृद्धि होती है.
बर्तन
अगर आप इस दिन अपने घर के लिए बर्तन खरीदना चाहते हैं तो यह भी बहुत शुभ होता है. खासकर पीतल या तांबे के बर्तन खरीदने से घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा आती है.
नए कपड़े
नए कपड़े खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है. यह दिन नई चीजों की शुरुआत के लिए अच्छा माना जाता है.
ये भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: बहुत प्रयास करने पर भी नहीं मिल रही नौकरी? प्रेमानंद महाराज ने बताया समाधान
किताबें
नई किताबें खरीदने से मां सरस्वती की कृपा मिलती है. यह दिन ज्ञान में बढ़ोतरी और खुद के विकास के लिए बेहतरीन होता है.
