पटना. आज यानी 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया है. एक तरफ सोने और चांदी के रेट की चमक भी बढ़ी हुई है. वहीं ज्वेलेरी मार्केट की भी चमक बढ़ गई है. ज्वेलेरी शॉप ग्राहकों के लिए सज धज कर तैयार है. आसमान पर मौजूद कीमतों के बावजूद भी जमकर खरीदारी हो रही है. भीड़ से बचने के लिए बड़ी संख्या में ग्राहकों ने एडवांस बुकिंग करा रखी है. आज उन सबकी डिलीवरी है.
कीमतों की बात करें तो आज भले ही सोने और चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ हो, लेकिन आज भी इनकी कीमतें एक लाख रुपये के पार ही है. रेट को कंट्रोल करने और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सोने-चांदी के गहनों की मेकिंग पर छूट के अलावा कई अन्य ऑफर दी जा रही हैं.
पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के कीमत निर्धारण समिति के संयोजक मोहित गोयल के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. आज भी सोने और चांदी की बिक्री 29 अप्रैल की रेट पर ही हो रही है.
आज क्या है आज की कीमत
आज यानी 30 अप्रैल को पटना के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 97,100 प्रति 10 ग्राम ही है. इसमें जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 100013 रुपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. वहीं, बिना जीएसटी जोड़े 22 ग्राम सोना 90,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 73,800 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.
चांदी का क्या है आज भाव
आज भी चांदी की कीमत 98,000 रुपये प्रति किलो है. अगर इसमें जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 101043 रुपये प्रति किलो हो जाती है. हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों की बिक्री 96 रुपये प्रति ग्राम हो रही है.
आभूषणों का एक्सचेंज रेट क्या है?
आज 22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 87,800 रुपये है, जबकि 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 71,300 रुपये प्रति 10 ग्राम एक्सचेंज हो रहे है. चांदी में हॉलमार्क आभूषणों का एक्सचेंज रेट 93 रुपये प्रति ग्राम जबकि बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का एक्सचेंज रेट 91 रुपये प्रति ग्राम है.