February 20, 2026
Trending

अंबिकापुर के अभिषेक ने कमाया बड़ा नाम, Symphony Of India में किया परफॉर्म

  • April 26, 2025
  • 0

Last Updated:April 26, 2025, 11:52 IST Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के अभिषेक सारथी ने 22 साल की उम्र में तबला वादन में बड़ा मुकाम हासिल किया

अंबिकापुर के अभिषेक ने कमाया बड़ा नाम, Symphony Of India में किया परफॉर्म

Last Updated:

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के अभिषेक सारथी ने 22 साल की उम्र में तबला वादन में बड़ा मुकाम हासिल किया है. उन्होंने अपने शहर के साथ-साथ अपने परिवार का नाम भी रोशन किया है. उन्होंने स्टेट, नेशनल अ…और पढ़ें

अंबिकापुर के अभिषेक ने कमाया बड़ा नाम, Symphony Of India में किया परफॉर्म

Yashoraj IT Solutions

CG News: अंबिकापुर के अभिषेक है फेमस तबला वादक.

हाइलाइट्स

  • अंबिकापुर का अभिषेक का कमाल
  • Symphony Of India में किया परफॉर्म
  • अभिषेक ने किया माता-पिता का सपना पूरा

अंबिकापुर. मंजिलें उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है. पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है. इस कहावत को सही कर दिखाया है छत्तीसगढ़ के अभिषेक सारथी ने. अभिषेक ने  22 साल के उम्र में तबला वादक के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल कर परिवार और अंबिकापुर शहर का नाम रोशन किया है. अभिषेक सारथी को बचपन से तबला, ढोलक बजाने का शौक था. समय के साथ तबला वादन को उन्होंने अपने प्रोफेशन बना लिया.

अभिषेक कहते है कि अंबिकापुर से मुंबई तक का सफर इतना आसान नहीं था. कुछ करने की चाहत थी तो माता पिता के आशीर्वाद से तबला वादन के क्षेत्र में स्टेट, नेशनल अवॉर्ड हासिल करने के बाद दूरदर्शन जैसे बड़े रियलिटी शो Symphony Of India में परफॉम करने का मौका मिला.

बेटे ने किया माता-पिता का सपना पूरा

रियलिटी शो के बड़े मंच में म्यूजिक के बड़े-बड़े कलाकारों ने अभिषेक के तबला वादन को देख सराहा है आशीर्वाद दिया है. तबला वादन के क्षेत्र में और नाम कमाने अभिषेक मुंबई में संगीत की शिक्षा भी ले रहे है ताकि अपने परिवार और अंबिकापुर शहर का और नाम रौशन कर सके.

Abhishek Sarathi, Abhishek Sarathi ambikapur, Tabla Player, Tabla Player ambikapur, Music Career, Symphony of India, reality show, ambikapur news, cg news, अभिषेक सारथी, अभिषेक सारथी अंबिकापुर, तबला वादक, अभिषेक सारथी कौन है, अंबिकापुर समाचार, छत्तीसगढ़ समाचार

बड़े-बड़े कलाकारों ने अभिषेक के तबला वादन को देख और जमकर सराहा.

ये भी पढ़ें: हैंडसम था भतीजा, खूबसूरत थी चाची, दोनों को हो गया प्यार, 3 बच्चों को छोड़कर हो गई फरार

अभिषेक के माता पिता का कहना है कि बचपन से ही अभिषेक का हाथ म्यूजिक में चलता था. कभी डब्बा बजाता था कभी टेबल बजाता था. रुझान को देखते हुए जन्मदिन में ढोलक गिफ्ट किए और ये सफर मुंबई तक पहुंच गया. कभी सोचे नहीं थे कि अभिषेक म्यूजिक के क्षेत्र में बड़ा नाम कमाएगा. माता-पिता का सपना है कि अभिषेक वर्ल्ड का तबला वादक बने.

homechhattisgarh

अंबिकापुर के अभिषेक ने कमाया बड़ा नाम, Symphony Of India में किया परफॉर्म

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar