अंबाला की अनाज मंडी में खुली अटल कैंटीन, 10 रुपए में मिलेगा भरपेट खाना
- April 15, 2025
- 0
Last Updated:April 15, 2025, 16:30 IST अंबाला छावनी अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए अटल कैंटीन का उद्घाटन हुआ, जहां 10 रुपए में भोजन मिलेगा और
Last Updated:April 15, 2025, 16:30 IST अंबाला छावनी अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए अटल कैंटीन का उद्घाटन हुआ, जहां 10 रुपए में भोजन मिलेगा और
Last Updated:
हाइलाइट्स
अंबाला. गेहूं की खरीद और उठान शुरू हो चुकी है और किसान अपनी फसल लेकर मंडी में पहुंच रहे हैं, लेकिन कुछ दिनों से अंबाला छावनी की अनाज मंडी में किसानों को खाने की दिक्कत हो रही थी, जिसका समाधान अब निकाल लिया गया है. बता दें कि अंबाला छावनी की अनाज मंडी में आज किसानों और मजदूरों की सुविधा को देखते हुए अटल कैंटीन का उद्घाटन किया है. इसमें किसानों को मात्र 10 रुपए में पेट भर अच्छा भोजन मिलेगा और मंडी में आकर किसान इस कैंटीन में विश्राम भी कर सकते हैं.
लोकल 18 ने जब किसानों से बातचीत की तो किसान मलकीत सिंह ने बताया कि जब वह अपनी फसल लेकर अंबाला छावनी अनाज मंडी में आते थे, तो उन्हें खाने की बड़ी समस्या होती थी और उन्हें कई बार दूर-दूर तक खाना खाने के लिए जाना पड़ता था, लेकिन अब अटल कैंटीन खुलने से उन्हें मात्र 10 रुपए में खाना मिल जाएगा, जिसके लिए वह सरकार का धन्यवाद करते हैं.
वहीं, किसान बलजिंदर सिंह ने बताया कि गेहूं की फसल काटकर वह मंडियों में लेकर आ रहे हैं, ऐसे में उन्हें पहले खाना आसपास नहीं मिलता था, लेकिन अब कैंटीन खुल गई है तो वह मात्र 10 रुपए में खाना खा सकते हैं. उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा यह कैंटीन खोली गई है, जिसका किसानों के साथ-साथ मजदूर भी फायदा उठा सकेंगे. उन्होंने बताया कि इस कैंटीन में किसान गर्मी में आराम भी कर सकते हैं.
अटल कैंटीन का उद्घाटन करने पहुंचे हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा में हाइवे पर यह पहली मंडी है, जो किसानों की सुविधा को देखते हुए बनवाई थी. इसमें आज कैंटीन का शुभारंभ किया गया है और इसमें किसानों को मात्र 10 रुपए में भोजन मिलेगा और बाकी के पैसे मंडी प्रशासन देगा.
