अंधविश्वासी पिता और 4 दिन से बुखार, खराब तबीयत के साथ अभिषेक ने कैसे ठोके 141
- April 13, 2025
- 0
Last Updated:April 13, 2025, 15:27 IST Abhishek Sharma ने IPL 2025 में बुखार के बावजूद पंजाब किंग्स के खिलाफ 55 गेंदों में 141 रन बनाए. चार दिन से
Last Updated:April 13, 2025, 15:27 IST Abhishek Sharma ने IPL 2025 में बुखार के बावजूद पंजाब किंग्स के खिलाफ 55 गेंदों में 141 रन बनाए. चार दिन से
Last Updated:
अभिषेक शर्मा के पिता अंधविश्वास के चलते मैदान नहीं आते
हाइलाइट्स
नई दिल्ली: किसी इंसान को तोड़ने के लिए एक-दो दिन का बुखार या वायरल इंफेक्शन ही काफी होता है. ऐसे में अगर कोई शख्स चार दिन से बीमार होने के बावजूद मैदान पर आकर पहले पूरे 20 ओवर फील्डिंग करे और फिर 141 रन की विस्फोटक पारी खेल जाए तो इस समर्पण की तारीफ तो बनती है. आईपीएल 2025 में 12 अप्रैल की रात अभिषेक शर्मा के नाम रही. बुखार से बेचैन सनराइजर्स हैदराबाद के इस धाकड़ ओपनर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ सिर्फ 55 गेंद में 141 रन की तूफानी पारी खेल डाली.
खराब तबीयत में युवी-सूर्या ने बढ़ाई हिम्मत
इस मैच से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को टूर्नामेंट में छह दिन का ब्रेक मिला था, लेकिन अभिषेक इनमें से चार दिन बुखार से तड़प रहे थे. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मैच के बाद कहा, ‘मैं चार दिन से बीमार था. मुझे बुखार था, लेकिन मैं खुशनसीब हूं कि मेरे पास युवराज सिंह और सूर्यकुमार जैसे मेंटॉर हैं, जो लगातार फोन करके मेरा हौसला बढ़ाते रहे.’
अभिषेक के अंधविश्वासी पिता
अभिषेक शर्मा के पिता राजकुमार उस वक्त स्टेडियम में ही मौजूद थे, जब उनका बेटा मैदान पर इतिहास रच रहा था. राजकुमार ने कभी भी अपने बेटे को आईपीएल में स्टेडियम में लाइव खेलते नहीं देखा. यह ‘अंधविश्वास’ है, जिसने उन्हें इतने साल से ‘झिझक’ में डाल रखा था.
मैं अंधविश्वासी हूं. मुझे लगता था कि अगर मैं वहां होता तो वह अच्छा नहीं करता. यहां तक कि कल रात, जब वह नो-बॉल पर आउट हुआ, तो उन 30 सेकंड के लिए मैंने खुद को दोषी मानना शुरू कर दिया. फिर भीड़ के बीच छक्के लगने लगे.
खुद को दे दिया था दोष
मैच के बाद टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए राजकुमार ने खुलासा किया कि यह पहली बार था जब उन्होंने अपने बेटे को स्टेडियम में आईपीएल गेम खेलते हुए देखा था. उन्होंने ये भी कहा कि जब अभिषेक चौथे ओवर में डीप पॉइंट पर कैच आउट हो गए थे तो उन्होंने खुद को दोषी मानना शुरू कर दिया था, लेकिन जब अंपायर ने इसे नो बॉल करार दिया तो उन्होंने राहत की सांस ली.
IPL में नहीं बिके तो पहुंच गए पाकिस्तान, PSL में खेलेंगे ये 5 धाकड़, एक तो खुद कप्तान
सनराइजर्स और अभिषेक ने सीजन की अच्छी शुरुआत नहीं की थी. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पहले मैच में जीत के बाद टीम लगातार चार मैच हार गई और अंक तालिका में सबसे नीचे आ गई थी. दूसरी ओर अभिषेक ने पहली पांच पारियों में सिर्फ 51 रन बनाए. लेकिन शनिवार को दोनों ने फिर से शानदार फॉर्म हासिल कर ली.
