January 19, 2026
Trending

श्रद्धालुओं का सैलाब जोधपुर में, बाबा श्याम के नाम पर गूंजेगा शहर, मां झंडेवाल

  • September 8, 2025
  • 0

Last Updated:September 08, 2025, 16:32 IST Khatu Shyam Mandir: जोधपुर में बाबा खाटू श्याम जी की महिमा और मां झंडेवाली के आशीर्वाद से द्वितीय वार्षिक उत्सव का आयोजन

श्रद्धालुओं का सैलाब जोधपुर में, बाबा श्याम के नाम पर गूंजेगा शहर, मां झंडेवाल

Last Updated:

Khatu Shyam Mandir: जोधपुर में बाबा खाटू श्याम जी की महिमा और मां झंडेवाली के आशीर्वाद से द्वितीय वार्षिक उत्सव का आयोजन होगा. इस भव्य महाआयोजन में श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर भक्ति और आस्था का अनुभव क…और पढ़ें

श्रद्धालुओं का सैलाब जोधपुर में, बाबा श्याम के नाम पर गूंजेगा शहर, मां झंडेवालबाबा खाटू श्याम की महिमा से महकेगा जोधपुर,
जोधपुर। बाबा खाटू श्याम के प्रति लोगों की बढ़ती आस्था का एक और सुंदर उदाहरण शहर में उस वक्त देखने को मिलेगा. श्याम प्रेमियों के अथक प्रयासों और बाबा की असीम कृपा से इस वर्ष जोधपुर में श्री श्याम द्वितीय वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यक्रम 9 सितम्बर 2025, मंगलवार को दशहरा मैदान, 16 सेक्टर, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में आयोजित होगा. आयोजन की शुरुआत शाम 7:15 बजे से होगी और प्रभु इच्छा तक चलेगी.

पूरे उत्सव का माहौल भव्य कीर्तन और भजनों की मधुर धुनों से गूंज उठेगा. इस अवसर पर मां झंडेवाली के पावन सानिध्य और बाबा श्याम की कृपा बनी रहेगी. कार्यक्रम में श्याम मंदिर कमेटी खाटूश्यामजी के मंत्री महाराज  मानवेन्द्र चौहान जी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे.

दो साल पूरे, 11 किलो मावा का केक कटेगा
श्याम प्रेमियों के लिए खास आकर्षण रहेगा आमंत्रित भजन गायक, रजनी राजस्थानी (जयपुर) और सोनू वाधवानी (जोधपुर), जिनकी सुमधुर वाणी श्याम नाम का जप कराएगी और भक्तों को भक्ति रस में डुबो देगी. विशेष रूप से इस अवसर पर श्याम बाबा के चल शीश की सेवा को पूरे हुए दो वर्ष होने पर 11 किलो मावा का केक काटा जाएगा. यह क्षण भक्तों के लिए आस्था और उल्लास से भरा रहेगा.

बाबा खाटू श्याम का होगा अनूठा दिव्य श्रृंगार
इसके साथ ही, जोधपुर के मंछापूर्ण महादेव मंदिर में बाबा श्याम का विशेष रूप से श्रृंगार किया जाएगा. इस श्रृंगार की खासियत यह रहेगी कि इसमें केवल देशी ही नहीं, बल्कि विदेशों से मंगाए गए पुष्पों का भी उपयोग होगा. भक्तों के सामने बाबा श्याम का यह अनूठा और दिव्य श्रृंगार अद्वितीय दृश्य प्रस्तुत करेगा.आयोजक मंडल ने सभी श्याम प्रेमियों और भक्तों से सपरिवार शामिल होकर बाबा श्याम और मां झंडेवाली के दर्शन करने और कीर्तन का लाभ उठाने की अपील की है.

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica… और पढ़ें

homerajasthan

श्रद्धालुओं का सैलाब जोधपुर में, बाबा श्याम के नाम पर गूंजेगा शहर, मां झंडेवाल

source

yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar