February 12, 2026
Trending

भूकंप से कांप उठी धरती, कहां 6.4 तीव्रता से सहमे लोग, खौफ के साए में कितने घर?

  • June 7, 2025
  • 0

Last Updated:June 07, 2025, 09:32 IST Earthquake News Today: चिली में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे 20,000 से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई और मामूली

भूकंप से कांप उठी धरती, कहां 6.4 तीव्रता से सहमे लोग, खौफ के साए में कितने घर?

Last Updated:

Earthquake News Today: चिली में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे 20,000 से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई और मामूली नुकसान हुआ. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. सुनामी का अलर्ट नहीं जारी किया गया है.

भूकंप से कांप उठी धरती, कहां 6.4 तीव्रता से सहमे लोग, खौफ के साए में कितने घर?

Yashoraj IT Solutions

उत्तरी चिली में 6.4 तीव्रता का भूकंप, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

हाइलाइट्स

  • चिली में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया.
  • 23,000 घरों की बिजली गुल हो गई.
  • सुनामी का अलर्ट जारी नहीं किया गया.

Earthquake News Today: लैटिन अमेरिकी देश चिली में एक बार फिर धरती कांपी है. उत्तरी चिली में जोरदार भूकंप आया है. 6.4 तीव्रता वाले भूकंप से देश दहल उठा. इस भूकंप से चिली के बुनियादी ढांचे यानी घर-मकानों को मामूली नुकसान पहुंचा है. भूकंप के कारण करीब 23,000 से ज़्यादा घरों की बिजली गुल हो गई. फिलहाल, अधिकारियों ने भूकंप के बाद किसी के हताहत होने की सूचना नहीं दी है.

यूएसजीएस यानी अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने के मुताबिक,  भूकंप भारतीय समयानुसार शुक्रवार करीब 11 बजे आया. यह जोरदार भूकंप 76 किलोमीटर (47 मील) की गहराई पर आया. इसका केंद्र अटाकामा रेगिस्तान के तट के पास स्थित था.

भूकंप अटाकामा रेगिस्तान के विशाल क्षेत्र में कई समुदायों में महसूस किया गया. शुरुआती रिपोर्टों में तत्काल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई. हालांकि, भूकंप से लोग घरों से बाहर डरकर भागने लगे. चिली की हाइड्रोग्राफिक और ओशनोग्राफिक सेवा ने कहा कि भूकंप की वजह से सुनामी का अलर्ट अभी नहीं है.

चिली की डिजास्टर टीम ने कहा कि शक्तिशाली भूकंप के कारण बुनियादी ढांचे को मामूली क्षति हुई और बिजली बाधित हुई. इससे लगभग 23,000 लोग बिना बिजली के रह गए. भूकंप की वजह से कुछ मामूली भूस्खलन हुए, जिनकी निगरानी की जा रही है और नगर पालिकाओं के साथ समन्वय किया जा रहा है.

authorimg

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho… और पढ़ें

homeworld

भूकंप से कांप उठी धरती, कहां 6.4 तीव्रता से सहमे लोग, खौफ के साए में कितने घर?

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar