February 14, 2026
Trending

घर में अचार बनाकर बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान! अजय देवगन भी फॉलो करते है इनकी रेस

  • July 1, 2025
  • 0

रामपुर- उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली 70 वर्षीय मोना चावला आज उन लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं जो अपने दम पर कुछ करने

घर में अचार बनाकर बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान! अजय देवगन भी फॉलो करते है इनकी रेस
रामपुर- उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली 70 वर्षीय मोना चावला आज उन लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं जो अपने दम पर कुछ करने का सपना देखती हैं. एक छोटे से घरेलू काम से शुरुआत कर आज उन्होंने अपने अचार और मसाले के कारोबार को देश ही नहीं, विदेशों तक पहुंचा दिया है.

Yashoraj IT Solutions

सास-ससुर से मिली प्रेरणा
मोना बताती हैं कि उनके सास-ससुर अचार और मसाले बनाते थे. वहीं से उन्हें इस काम का आइडिया मिला. साल 1980 में उन्होंने इसे एक व्यवसाय का रूप देने की ठानी, लेकिन शुरुआत आसान नहीं थी. सब कहते थे कि एक औरत ये काम कैसे करेगी? बेटे ने भी खास दिलचस्पी नहीं दिखाई, लेकिन मैंने ठान लिया था.

स्वाद की पहचान, मेहनत की उड़ान
मोना ने स्वयं ग्राहकों की पसंद और स्वाद को समझा, और उसी अनुरूप अपने प्रोडक्ट्स तैयार किए. धीरे-धीरे उनके अचार की खास खुशबू और स्वाद ने लोगों का दिल जीत लिया. आज उनका अचार नेपाल, मुंबई, मद्रास, दुबई, सिंगापुर, आयरलैंड, अमेरिका, स्विट्जरलैंड, बेंगलुरु, केरल, कतर और यूरोप तक पहुंच चुका है.

बॉलीवुड तक पहुंचा अचार का स्वाद
मोना के अचार का स्वाद इतना खास है कि बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने भी इसके लिए रामपुर से खास मंगवाया. उन्होंने अपने स्टाफ को यह कहकर भेजा कि नाश्ते में रामपुर का वही फेमस अचार चाहिए. अचार खाने के बाद अजय देवगन ने थैंक्यू मैसेज भी भिजवाया था.

हर दिन 50-60 ग्राहक
आज मोना चावला की दुकान पर रोज 50 से ज्यादा ग्राहक आते हैं. वो बताती हैं कि अब उन्हें खुद गिनती याद नहीं रहती, बस सुबह से शाम तक लोग आते ही रहते हैं. उनके अचार का स्वाद ही उनकी पहचान बन चुका है.

उम्र नहीं बनी रुकावट
मोना चावला की कहानी यह साबित करती है कि अगर जुनून, मेहनत और आत्मविश्वास हो, तो उम्र और हालात मायने नहीं रखते. उन्होंने अपने दम पर व्यवसाय खड़ा किया और अपने शहर रामपुर को भी एक नई पहचान दिलाई. आज वे एक सफल महिला उद्यमी (Business Woman) हैं और उन सभी महिलाओं के लिए एक जीवंत मिसाल, जो सोचती हैं कि “मैं अकेले क्या कर सकती हूं?”

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar